- रायपुर : बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
- रायपुर : छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा
- रायपुर : स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 09 नवम्बर को प्रातः 10 बजे दीपावली मिलन समारोह चेम्बर भवन में
- एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
Author: Manpreet Singh
82.19 करोड़ रुपए की अग्रिम कृषि सहायता और 31.28 करोड़ रुपए के खाद-बीज से खरीफ खेती को मिली नई रफ्तार रायपुर, 8 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को खेती-किसानी के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करते हुए खेती को अधिक लाभकारी और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। खरीफ सीजन की शुरुआत में किसानों को आर्थिक संसाधनों की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के 33,017 किसानों को 79 प्राथमिक कृषि साख…
जशपुर में 141 बोरी उर्वरक जब्त, जांच के बाद होगी एफआईआर कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध उर्वरक विक्रय पर प्रशासन की सख्त निगरानी जारी रायपुर, 08 जुलाई 2026 खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जशपुर जिले में कृषि विभाग द्वारा लगातार सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड बगीचा के ग्राम चम्पा में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज के भंडारित 141 बोरी उर्वरक जब्त कर उसके विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार रायपुर, 8 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के विशेष प्रयासों से रायगढ़ जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) द्वारा 4 करोड़ 13 लाख 82 हजार 400 रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।…
उरला हादसे पर प्रशासन का त्वरित एक्शन, कारखाने की समस्त विनिर्माण गतिविधियां बंद रायपुर, 08 जुलाई 2026 कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स 3-डी इनोवेशन कारखाने में एक गंभीर औद्योगिक दुर्घटना घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कारखाने के फेरो एलॉयज डिवीजन में संचालित फर्नेस में लांसिंग कार्य के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक भीषण विस्फोट होने से कार्यरत तीन श्रमिकों श्री अरुण पाण्डेय, श्री लाल सिंह एवं श्री कमल सिंह की दुःखद मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा तत्काल…
सहायक संचालक 99.95 प्रतिशत ऑटो म्यूटेशन सफलता दर ने रचा रिकॉर्ड, ऑटो डायवर्सन में 83.71 प्रतिशत प्रकरणों का हुआ निराकरण कोरिया बना नंबर-1, धमतरी ने टॉप-5 में दर्ज कराई दमदार मौजूदगी; जिलों के प्रदर्शन ने दिखाई जवाबदेह प्रशासन की तस्वीर NGDRS इंटीग्रेशन, मल्टीपल खसरा और रिकवरी मॉड्यूल से राजस्व सेवाओं को मिलेगा नया डिजिटल ढांचा आम नागरिक को दफ्तरों के चक्कर से राहत, पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के साथ सुशासन का मजबूत मॉडल बन रहा छत्तीसगढ़ रायपुर, 08 जुलाई 2026 सुशासन के नए डिजिटल युग में राजस्व प्रशासन अब फाइलों और लंबित प्रकरणों के पारंपरिक…
पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का घर मिले यह सुनिश्चित हो रायपुर, 08 जुलाई 2026 मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास 2.0 भूमि टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय प्रोजेक्ट के लिए भूमि के सर्वेक्षण एवं चिन्हांकन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को प्रधानमंत्री आवास 2.0 के लिए हितग्राही की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने आबादी भूमि पर रहने वाले पात्र…
रायपुर, 08 जुलाई 2026 बदलाव की शुरुआत अक्सर एक कदम से होती है। राजनांदगांव जिल के डोंगरगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत चैतूखपरी में यह कदम सरपंच श्री मनोहर सिन्हा ने उठाया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट लगाकर वे गांव के पहले सौर ऊर्जा उत्पादक बन गए हैं। अब उनका घर पूरे गांव के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गया है। करीब दो लाख रुपये की लागत वाले इस संयंत्र पर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से कुल 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी, जबकि शेष…
रायपुर, 08 जुलाई 2026 कभी सरकारी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई दिनों तक कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब डिजिटल व्यवस्था, लोगों की मुश्किलें आसान कर रही है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम आयबांधा निवासी तोरण लाल के परिवार ने इसका प्रत्यक्ष अनुभव किया। उनकी बेटी निकिता के कॉलेज प्रवेश के लिए आय प्रमाण पत्र अनिवार्य था और अंतिम तिथि नजदीक आ रही थी। ऐसे में परिवार की चिंता बढ़ना स्वाभाविक था। इसी दौरान उन्हें डोंगरगांव के सेवा सेतु केंद्र की जानकारी मिली। आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे तो 22 जून को ऑनलाइन आवेदन कर…
रायपुर, 08 जुलाई 2026 बढ़ती खेती लागत और घटती मिट्टी की उर्वरता के बीच हरी खाद किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, रायगढ़ के वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि किसान रासायनिक उर्वरकों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय हरी खाद और हरी पत्तियों की खाद को अपनाएं तो न केवल मिट्टी की सेहत सुधरेगी, बल्कि खेती भी अधिक लाभकारी बनेगी। वैज्ञानिकों के अनुसार ढैंचा, सनई, मूंग, उड़द, लोबिया और ग्वार जैसी दलहनी फसलें 35 से 45 दिन बाद खेत में मिलाने से प्राकृतिक जैविक खाद में बदल जाती हैं। इससे…
रायपुर, 08 जुलाई 2026 नौकरी की तलाश में पहुंचे युवाओं के लिए बुधवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। बलौदाबाजार जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 13 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर सौंपे गए, जबकि 43 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों में प्राथमिक चयन हुआ। इससे युवाओं में रोजगार को लेकर नई उम्मीद जगी। कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियों ने 234 पदों पर भर्ती के लिए हिस्सा लिया। मेले के लिए 476 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से 147 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। मेले में…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

