- एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
- रायपुर : मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- रायपुर : मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- रायपुर : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- “श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय अपेक्स बैंक उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये।”
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- अस्पतालों में मरीजों के परिजनों का सहारा बनी राम रोटी सेवा समिति, प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को मिल रहा भोजन
- रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
Author: Manpreet Singh
रात में भी वन्यजीवों की सुरक्षा, अवैध कटाई और शिकार पर रखी जाएगी नजर रायपुर, 28 जुलाई 2026 बस्तर वन मंडल में घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए थर्मल इमेजिंग ड्रोन से हाई-टेक निगरानी शुरू की गई है। इससे रात के अंधेरे में भी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, अवैध कटाई व शिकार पर रोक लग रही है, और अज्ञात वन्यजीवों के पगचिन्ह मिलने पर उनकी सटीक लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। थर्मल इमेजिंग तकनीक से लैस ड्रोन घने अंधकार में भी गर्मी (बॉडी हीट) के आधार पर जानवरों या संदिग्ध लोगों को आसानी…
अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक रायपुर, 28 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। नवा रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा प्रदेश के किसानों को बेहतर, पारदर्शी और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने…
राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से कराएंगे परिचित प्रतिनिधिमंडल में मांझी, चालाकी, बस्तर पंडुम के जनजातीय कलाकार और समाज प्रतिनिधि शामिल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता के लिए जताएंगे आभार रायपुर, 28 जुलाई 2026 बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और बदलते बस्तर की नई तस्वीर को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बस्तर के परगना मांझी, चालाकी, समाज प्रमुख, बस्तर पंडुम-2026 के प्रसिद्ध जनजातीय युवा कलाकार, जनजातीय समाज प्रतिनिधि तथा बस्तर के पद्मश्री सम्मान प्राप्तकर्ताओं सहित 164 व्यक्तियों का प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन में…
रायपुर, 28 जुलाई 2026 वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में महिला 58 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारत की होनहार खिलाड़ी बिंदियारानी देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिंदियारानी देवी ने अपने शानदार प्रदर्शन, अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का परिचायक…
अब अंगुलिका उत्पादन से बढ़ाएंगी आमदनी रायपुर, 28 जुलाई 2026 स्पान संवर्धन योजना छत्तीसगढ़ शासन के मत्स्य पालन विभाग द्वारा चलाई जा रही एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मछली बीज (स्पान) का स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ाना, आदिवासी और स्थानीय मत्स्य कृषकों को वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन सिखाना और उनकी आय में वृद्धि करना है। योजना के तहत मत्स्य कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त मछली बीज (स्पान) और नर्सरी जाल बिल्कुल मुफ्त दिए जाते हैं। किसानों को तालाब की तैयारी, स्पान संचयन, नर्सरी प्रबंधन और जल की गुणवत्ता सुरक्षित रखने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है।…
“घर-घर मुनगा, हर आंगन मुनगा” अभियान रायपुर, 28 जुलाई 2026 महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने प्रदेशवासियों से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक मुनगा (सहजन) पौधे लगाने की अपील की है, ताकि कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण हो सके। विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों और घरों में “सुपोषण वृक्ष-मुनगा” अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों, किशोरियों और माताओं को स्थानीय पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मुनगा, जिसे “मदर्स ट्री” कहा जाता है, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन से भरपूर है और यह बच्चों के विकास, मातृ स्वास्थ्य तथा एनीमिया…
रायपुर, 28 जुलाई 2026 वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) के ग्लासगो में आयोजित पुरुष हाई जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर भारतीय एथलीट सरवेश कुशारे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सरवेश कुशारे ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर सरवेश कुशारे ने भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती…
राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम के तहत रघुनाथपुर में ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं वयोमित्र योजना का आयोजन रायपुर, 28 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सूरजपुर जिला के ग्राम रघुनाथपुर में ऑस्टियोआर्थराइटिस एंड मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर तथा वयोमित्र योजना के तहत निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आयुष चिकित्सक डॉ. कीर्ति एवं श्री झूलसिंह कंवर (एमपीडब्ल्यू) ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। विशेष रूप से हड्डी एवं जोड़ों के दर्द, गठिया, मांसपेशियों से संबंधित विकारों तथा वृद्धजनों की…
रायपुर, 28 जुलाई 2026 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान में ब्रह्माकुमारीज़ के वैज्ञानिक एवं अभियंता प्रभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय अभियान ”इको केयर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट” के अंतर्गत ‘तनाव प्रबंधन एवं प्रकृति संरक्षण’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ राजयोगी एवं वैज्ञानिक एवं अभियंता प्रभाग के दिल्ली जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. पीयूष गोयल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायक एवं व्यावहारिक व्याख्यान में उन्होंने कहा कि वास्तविक शक्ति का आधार आंतरिक संतुलन और मानसिक सुदृढ़ता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मानसिक…
रायपुर, 28 जुलाई 2026 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान में ब्रह्माकुमारीज़ के वैज्ञानिक एवं अभियंता प्रभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय अभियान ”इको केयर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट” के अंतर्गत ‘तनाव प्रबंधन एवं प्रकृति संरक्षण’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ राजयोगी एवं वैज्ञानिक एवं अभियंता प्रभाग के दिल्ली जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. पीयूष गोयल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायक एवं व्यावहारिक व्याख्यान में उन्होंने कहा कि वास्तविक शक्ति का आधार आंतरिक संतुलन और मानसिक सुदृढ़ता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मानसिक…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

