- एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
- रायपुर : मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- रायपुर : मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- रायपुर : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- “श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय अपेक्स बैंक उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये।”
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- अस्पतालों में मरीजों के परिजनों का सहारा बनी राम रोटी सेवा समिति, प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को मिल रहा भोजन
- रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
Author: Manpreet Singh
केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 1 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला स्व-सहायता समूहों के लिए सशक्तिकरण का प्रभावी केंद्र बनकर उभरा है। इस भवन के निर्माण से महिलाओं को समूह की नियमित बैठकों, आजीविका गतिविधियों तथा सामाजिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और स्थायी स्थान उपलब्ध हुआ है। महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती बबीता गुप्ता ने बताया कि पहले समूह की बैठक आयोजित करने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं होने से…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 01 अगस्त 2026 गौरेला विकासखंड के ग्राम कोटरियाडांड के प्रगतिशील किसान श्री बजरंग (छंगू) ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में एक एकड़ क्षेत्र में करेला की वैज्ञानिक खेती कर बेहतर उत्पादन एवं आय अर्जित करते हुए क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। पूर्व में श्री बजरंग परंपरागत खेती करते थे, जिससे उत्पादन और आय अपेक्षाकृत कम थी। उद्यानिकी विभाग द्वारा उन्हंश सब्जी फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत उत्पादन तकनीकों तथा फसल प्रबंधन का प्रशिक्षण एवं नियमित तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके बाद उन्होंने मल्चिंग, ट्रेलिस (सहारा) प्रणाली, संतुलित पोषण प्रबंधन, समय पर सिंचाई…
नि:शुल्क मक्का बीज वितरण योजना से किसान नेतराम की खेती हुई सशक्त, उत्पादन बढ़ने से होगी आमदनी अम्बिकापुर 1 अगस्त 2026 किसानों की आय में वृद्धि, खेती की लागत में कमी तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (मोटा अनाज) के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड बतौली के ग्राम गहिला निवासी किसान नेतराम को मक्का प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत निरूशुल्क उन्नत किस्म का मक्का बीज उपलब्ध कराया गया, जिससे वे काफी संतुष्ट हैं। किसान का कहना है कि…
रायपुर, 1 अगस्त 2026 पारंपरिक धान की खेती से सीमित आय अर्जित करने वाले छुरा विकासखण्ड के ग्राम कसेकेरा के किसान हेमचंद साहू ने आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग के सहयोग से उन्होंने 0.48 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग तकनीक के साथ गेंदा फूल की खेती शुरू की, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता से श्री साहू ने वैज्ञानिक पद्धति से खेती करना सीखा। आधुनिक तकनीक अपनाने से उनका उत्पादन बढ़ा, लागत नियंत्रित…
प्रदेशभर के विद्यालयों में स्काउट-गाइड सदस्यों ने दिया राष्ट्रसेवा और नेतृत्व का संदेश रायपुर, 01 अगस्त 2026 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में विद्यालय स्तर पर प्रेरक एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा स्काउट-गाइड सदस्यों ने स्कार्फ धारण कर सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, मित्रता और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड सहित अनेक विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को स्काउट स्कार्फ पहनाकर शुभकामनाएं दीं और स्काउट प्रतिज्ञा का सामूहिक स्मरण किया। इस दौरान सेवा भावना, सामाजिक…
सर्वाधिक ई-केवाईसी और आधार नामांकन के लिए बस्तर के सीएससी संचालक एवं आधार ऑपरेटर राज्य स्तर पर सम्मानित वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित रायपुर, 01 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं ने अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है। राज्य में यह अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाया गया। 17वें राज्य स्तरीय सीएससी दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में बस्तर जिले के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों एवं आधार ऑपरेटरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे…
सुरक्षित, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाओं का बन रहा प्रभावी माध्यम सेवा सेतु केंद्र डिजिटल प्रमाण पत्र मिलने से समय की बचत, दस्तावेजों के सुरक्षित संरक्षण में भी मिली सुविधा रायपुर, 31 जुलाई 2026 सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सुशासन सरकार नागरिकों तक पहुंचा रही है तेज़, पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाएं। सेवा सेतु। इसमें आप अपने मोबाइल में कई सेवा घर बैठे, जाति प्रमाण पत्र है, निवास प्रमाण पत्र है, आय प्रमाण पत्र है, चाहे आपका राजस्व का खसरा बी-1 है, ये सब घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में नागरिकों…
निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना के तहत मत्स्य पालक के आश्रित परिवार को 5 लाख रुपए का बीमा भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में पहुंची सहायता राशि, संकट की घड़ी में मिला सहारा रायपुर, 01 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना चलाई जा रही है, जिसमें मत्स्य पालकों को 5 लाख तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा, आंशिक विकलांगता पर 2.5 लाख, तथा अस्पताल के खर्च के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना का प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वहन करती है। दिवंगत श्री शंकरलाल के आश्रित परिवार को 5 लाख…
तेज बारिश और आंधी से प्रभावित सोलर जल प्रदाय प्रणाली को क्रेडा की टीम ने तत्काल किया दुरुस्त जल जीवन मिशन से फिर सुचारु हुई पेयजल आपूर्ति, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार रायपुर, 01 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रदेश के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में भी आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसका एक और उदाहरण बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड के वनांचल ग्राम देवपाण्डुम में देखने को मिला, जहां सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से पेयजल की गंभीर…
पालकी गांव में राहत सामग्री और सहायता राशि का किया वितरण, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा रायपुर, 1 अगस्त 2026 वन मंत्री श्री केदार कश्यप नारायणपुर जिले के पालकी गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले और उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित लोगों तक त्वरित राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मंत्री श्री कश्यप ने प्रभावित परिवारों को राहत सहायता राशि के चेक और कंबलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

