- एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
- रायपुर : मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- रायपुर : मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- रायपुर : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- “श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय अपेक्स बैंक उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये।”
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- अस्पतालों में मरीजों के परिजनों का सहारा बनी राम रोटी सेवा समिति, प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को मिल रहा भोजन
- रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
Author: Manpreet Singh
रायपुर , 17 अगस्त 2026 एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड में बीती देर रात दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान लगभग तीन घंटे तक संस्थान की जांच की गई।रात्रि करीब 12 बजे राजस्व तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम वैद्य फूड पहुंची। जांच के दौरान मध्य रात्रि में पनीर का निर्माण किए जाने की स्थिति सामने आई। मौके पर उपलब्ध पनीर की गुणवत्ता एवं निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को…
अधिकारियों ने सर्वेयरों को त्रुटिरहित एवं वास्तविक फसल स्थिति के आधार पर सर्वे करने के दिए निर्देश बेमेतरा 17 अगस्त 2026/ कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत जिले में आज 17 अगस्त से प्रारंभ हुए डिजिटल क्रॉप सर्वे (डिजिटल गिरदावरी) कार्य का अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेमेतरा श्रीमती दिव्या पोटाई ने तहसील बेमेतरा के ग्राम मोहभट्ठा, हल्का नंबर 21 में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सर्वेयरों द्वारा किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया तथा सर्वे की प्रक्रिया की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान…
जांजगीर-चांपा 17 अगस्त 2026 पहले हर महीने हजारों रुपये बिजली बिल में खर्च हो जाते थे, अब वही राशि परिवार की जरूरतों और बचत में काम आ रही है। यह कहना है जांजगीर निवासी श्री जानू जायसवाल का, जिन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना नागरिकों लिए आर्थिक राहत और स्वच्छ ऊर्जा का नया माध्यम बन रही है। योजना के तहत नागरिक अपनी छत पर सोलर सिस्टम लगाकर अपनी जरूरत की बिजली स्वयं तैयार कर रहे हैं। इससे…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए संचालित ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आम परिवार अपनी छत पर सोलर प्लांट स्थापित कर बिजली की जरूरत पूरी करने के साथ-साथ बिजली खर्च में भी उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत भदौरा निवासी श्री शुभम राठौर भी ऐसे ही लाभार्थी हैं, जिन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का…
’कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ करेंगे विभागीय समीक्षा बैठक’ कोरिया 17 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम 18 अगस्त को कोरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री नेताम सुबह अम्बिकापुर स्थित अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 12ः30 बजे नगर पंचायत पटना के गायत्री मंदिर…
10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता धमतरी, 17 अगस्त 2026 सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और सतत उपयोग में स्थानीय समुदाय की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में धमतरी जिले में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। ग्राम सभाओं को उनके सामुदायिक वन संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपते हुए वन संरक्षण को ग्रामीण आजीविका और स्थानीय विकास से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। बैठक में जिला पंचायत एवं समिति के सदस्य…
महाचौपाल के जरिए जन-जन तक पहुंची साक्षरता की अलख आजादी के जश्न से जुड़ा साक्षरता का संकल्प, गांव-गांव निकली रैली नवसाक्षरों ने साझा की अपनी बदलाव की कहानी मुंगेली, 17 अगस्त 2026/ शासन द्वारा वर्ष 2026-27 में शत-प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य हासिल करने के लिए जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ उल्लास अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिले में ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामों में उल्लास महा चौपाल का आयोजन किया गया। आजादी के पर्व को साक्षरता के उल्लास से जोड़ते हुए आयोजित इन कार्यक्रमों…
अधिक से अधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर मुंगेली, 17 अगस्त 2026 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के तत्वावधान में आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला न्यायालय में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में 17 अगस्त को जिला न्यायालय परिसर स्थित मीटिंग हॉल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा…
रायपुर, 17 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच सिंचाई जलाशयों में जलभराव की स्थिति इस साल बेहतर है। जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 अगस्त 2026 की स्थिति में राज्य के 12 प्रमुख और 34 मध्यम जलाशयों को मिलाकर कुल 46 जलाशयों में उनकी कुल क्षमता का 87.67 प्रतिशत पानी मौजूद है। जलाशयों की कुल लाइव क्षमता 6360.23 मिलियन घन मीटर (एमसीएम) है, जबकि वर्तमान में इनमें 5575.92 एमसीएम पानी भरा हुआ है। खास बात यह है कि 17 अगस्त की स्थिति में इस साल जलाशयों में पानी का स्तर पिछले दो वर्षों…
रायपुर ,17 अगस्त 2026 बलौदाबाजार के विकासखंड सिमगा के ग्राम रानीजरौद की आरती साहू आज नमो ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। पिछले दो वर्षों से आरती ड्रोन के जरिए किसानों के खेतों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का छिड़काव कर रही हैं। प्रति एकड़ 300 रुपये की दर से सेवा देकर वह न केवल किसानों का समय और मेहनत बचा रही हैं, बल्कि खुद भी आर्थिक रूप से सशक्त होकर लखपति दीदी बनने की राह पर आगे बढ़ रही हैं। आरती साहू बताती हैं कि पिछले वर्ष उन्होंने करीब 1154…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

