- रायपुर : मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- रायपुर : मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- रायपुर : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- “श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय अपेक्स बैंक उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये।”
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- अस्पतालों में मरीजों के परिजनों का सहारा बनी राम रोटी सेवा समिति, प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को मिल रहा भोजन
- रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
- रायपुर : विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
Author: Manpreet Singh
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार पुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार अम्बिकापुर, 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से जिले की महिलाओं में त्यौहार की खुशियां बढ़ी हैं। लखनपुर विकासखंड ग्राम पंचायत पुहपुटरा की रहने वाली श्रीमती पती बाई ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया की सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत उनके खाते में हर माह 1,000 की राशि अंतरित की जाती है। इस राशि से वे अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदकर…
रायपुर, 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर रक्षासूत्र बांधा। राज्यपाल श्री डेका ने इस अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सौहार्द का पावन पर्व है, जो समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रायपुर, 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया के बच्चों, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने राज्यपाल श्री डेका को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता एवं स्नेहपूर्वक के साथ मनाया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी के स्नेहपूर्ण भाव के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेंगे पुरस्कार व सम्मान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव समारोह की अध्यक्षता करेंगे केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे शामिल रायपुर. 28 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान करेंगे। वे 5…
दो के परिजनों से संपर्क रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी रायपुर 28 अगस्त 2026 नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां गए प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और राहत प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की लगातार जानकारी जुटा रही है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक प्रदेश से जुड़े 9 नागरिकों की स्थिति का पता चला है। इनमें 2 के परिजनों से…
मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी मुख्यमंत्री ने कहा – बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में महतारी वंदन से 68 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल, छत्तीसगढ़ में 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी और स्व-सहायता समूहों की बहनें बन रहीं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की नई पहचान रायपुर, 28 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
बिलासपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू की कलाई पर सुबह से ही बहनों के स्नेह की राखियां सजने लगीं। नेहरू चौक स्थित निवास से शुरू हुआ यह आत्मीय सिलसिला दिनभर चलता रहा। बिलासपुर, तखतपुर एवं मुंगेली में विभिन्न कार्यक्रमों में बहनों ने स्नेहपूर्वक राखी बांधकर श्री साहू को आशीर्वाद दिया। ग्राम बेलपान, विधानसभा तखतपुर में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में भाजपा संगठन की बहनों ने श्री तोखन साहू को राखी बांधी। इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। संगठन भी…
Raipur chhattisgarh VISHESH / बिलासपुर/तखतपुर। ग्राम बांधा निवासी श्री धरमजीत पिता राजेन्द्र धृतलहरे (उम्र लगभग 25 वर्ष) की हिंसक वन्यप्राणी के हमले में हुई दर्दनाक मृत्यु पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू तथा विधायक धर्मजीत सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने दिल्ली से संबंधित अधिकारियों को तत्काल पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, विधायक धर्मजीत सिंह ने भी संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर परिवार को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल की। दोनों जनप्रतिनिधियों…
प्रे.वि.क्र./16/08/2026-27 दिनांक :- 28.08.2026प्रेस विज्ञप्ति रक्षाबंधन पर ‘वोकल फॉर लोकल’ को मिला व्यापक जनसमर्थन, छत्तीसगढ़ के बाजारों में स्वदेशी उत्पादों की रही मजबूत मांग – CAIT Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री…
Raipur chhattisgarh VISHESH / बचेली, 28 अगस्त। एनएमडीसी बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स द्वारा समीपस्थ ग्रामों के आदिवासी युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बचेली कॉम्प्लेक्स के समीपस्थ ग्रामों के 169 आदिवासी युवा धावक हैदराबाद में आयोजित होने वाली फुल मैराथन एवं हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए सम्मिलित हुए। श्री शिव कुमार, स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के चेयरमेन और मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन), ने एनएमडीसी हैदराबाद मैराथन के लिए बसों को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

