Author: Manpreet Singh

कच्चे मकान में बारिश, नमी और जहरीले जीव-जंतुओं का रहता था डर, अब सुरक्षित घर में सम्मान के साथ जीवन-यापन कर रही दूरपति राठिया रायगढ़, 29 अगस्त 2026 अपना घर होना हर व्यक्ति के जीवन का एक बड़ा सपना होता है। मेहनत-मजदूरी कर जीवन चलाने वाले परिवारों के लिए पक्का मकान बनाना आसान नहीं होता। रोज की कमाई से परिवार की जरूरतें पूरी करना ही चुनौती हो, तो घर बनाने के लिए बचत कर पाना मुश्किल होता है। ऐसे में शासन की आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और पक्के आशियाने की उम्मीद को हकीकत में बदलने का माध्यम…

Read More

रक्षाबंधन पर 31वीं किस्त मिलने से चेहरे पर आई खुशी, बोलीं—“विष्णु भैया का यह सहयोग हमारे लिए वरदान” गरियाबंद, 29 अगस्त 2026 उम्र के इस पड़ाव में जब स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें बढ़ जाती हैं और छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी आर्थिक सहारे की जरूरत महसूस होती है, ऐसे समय में महतारी वंदन योजना की राशि श्रीमती रंभा बाई, ग्राम पंचायत सढोली, के लिए संबल बनकर सामने आई है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त मिलने पर रंभा बाई बेहद खुश हैं। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर इसी माह दो बार ₹1,000 की राशि मिलने को वे अपने लिए विशेष सौगात…

Read More

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 अगस्त 2026 कभी अपने छोटे-से व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सपना देखने वाली श्रीमती कमलेश यादव आज आत्मनिर्भरता और सफलता की मिसाल बन चुकी हैं। मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत मंझगवा की कमलेश यादव वंदना महिला स्वसहायता समूह से जुड़ीं और समूह की अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हुए अपनी मेहनत को नई दिशा दी। स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद कमलेश को आरएफ, सीआईएफ और बैंक लोन के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिला। इस सहयोग का बेहतर उपयोग करते हुए उन्होंने चिकन स्टोर का व्यवसाय शुरू किया। इसके साथ ही वे सिलाई का कार्य भी कर…

Read More

लखपति दीदी श्रीमती वंदना यादव ने जताया ‘विष्णु भैया का आभार रायपुर, 29 अगस्त 2026 राखी के पवित्र धागे में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास की डोर बंधी होती है। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की बहनों के लिए यह खुशी और भी खास हो गई, जब ‘विष्णु भैया’ की सरकार ने महतारी वंदन योजना की किश्त जारी कर बहनों को स्नेह का उपहार दिया। महासमुंद जिले के खल्लारी की लखपति दीदी श्रीमती वंदना यादव ने प्रदेश के मुखिया ‘विष्णु भैया‘ को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सुशासन की सरकार में प्रदेश की माताओं-बहनों को नया आत्मविश्वास और आगे बढ़ने…

Read More

4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की रायपुर. 29 अगस्त 2026 उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज जशपुर कम्युनिटी हॉल में 93 करोड़ 91 लाख 98 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें अमृत मिशन 2.0 के तहत 86 करोड़ 99 लाख 21 हजार रुपए की पेयजल योजना और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 6 करोड़ 92 लाख 77 हजार रुपए लागत के एसटीपी का निर्माण शामिल हैं। उन्होंने कार्यक्रम में जशपुर नगर के विकास के लिए 4 करोड़ 68 लाख रुपए के नए कार्यों की भी…

Read More

29 अगस्त से 1 सितंबर तक जशपुर में ‘चेकमेट एट जशपुर 2026 शतरंज का खेल हमें धैर्य, एकाग्रता और जीवन जीने की कला सिखाती है – श्री अरुण साव 12 राज्यों के 175 से अधिक खिलाड़ी और कोच हो रहे शामिल* हुए शामिल रायपुर. 29 अगस्त 2026 उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज जशपुर में पहली बार आयोजित ‘चेकमेट एट जशपुर – अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का शुभारंभ किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जशपुर जिला शतरंज संघ द्वारा 29 अगस्त से 1 सितम्बर तक जशपुर के पुरानी…

Read More

चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं का सम्मान ​रायपुर, 29 अगस्त 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका आज बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम चाम्पा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण किया। साथ ही, वरिष्ठ शिक्षकों, 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों, पीएटी (PAT) में चयनित विद्यार्थियों और ‘हम होंगे कामयाब’ योजना के तहत रोजगार प्राप्त 9 युवाओं को सम्मानित किया। जुनून और कड़ी मेहनत ही सफलता की…

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 126 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को प्रदान किए राज्य खेल अलंकरण 666 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को मिली 1.74 करोड़ रुपए से अधिक की पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान, प्रदेश में मजबूत हो रहा खेल अधोसंरचना का नेटवर्क उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए खुल रहे शासकीय सेवा के द्वार, 156 खिलाड़ियों की सूची जारी बस्तर ओलंपिक से लेकर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स तक, युवाओं को मिल रहा अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच रायपुर, 29 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के गौरवशाली खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को मिला नया मंच फोटो प्रदर्शनी में प्रदेश की खेल विभूतियों के जीवन और योगदान की झलक, कॉफी टेबल बुक में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां संकलित रायपुर, 29 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के गौरवशाली खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने फोटो…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि बाढ़ आने से पहले नेपाल और चीन के अधिकारी आपदा के ख़तरे वाले इलाकों में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने को लेकर बातचीत कर रहे थे. एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ख़नाल से पूछा गया था कि क्या बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की कोई योजना थी. इसके जवाब में उन्होंने कहा, इस संबंध में दोनों देशों के बीच सक्रिय रूप से बातचीत चल रही थी, लेकिन दुर्भाग्य से इसी दौरान यह घटना हो गई. चीन पर अर्ली वार्निंग सिस्टम को लेकर…

Read More