

Raipur chhattisgarh VISHESH / नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि बाढ़ आने से पहले नेपाल और चीन के अधिकारी आपदा के ख़तरे वाले इलाकों में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने को लेकर बातचीत कर रहे थे. एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ख़नाल से पूछा गया था कि क्या बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की कोई योजना थी.
इसके जवाब में उन्होंने कहा, इस संबंध में दोनों देशों के बीच सक्रिय रूप से बातचीत चल रही थी, लेकिन दुर्भाग्य से इसी दौरान यह घटना हो गई. चीन पर अर्ली वार्निंग सिस्टम को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, चीन ने उन आरोपों को ख़ारिज किया, जिनमें दावा किया गया कि उसकी तरफ़ से नेपाल को अलर्ट नहीं किया गया. गौरतलब है कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भयानक बाढ़ के बाद 600 से ज़्यादा लोगों






















