- रायपुर : मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- रायपुर : मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- रायपुर : कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- “श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय अपेक्स बैंक उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये।”
- रायपुर : ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव श्री विकासशील’
- अस्पतालों में मरीजों के परिजनों का सहारा बनी राम रोटी सेवा समिति, प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को मिल रहा भोजन
- रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
- रायपुर : विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
Author: Manpreet Singh
केंद्रीय राज्य मंत्री ने रायपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं और SC/ST बैकलाग भर्ती की समीक्षा की प्रविष्टि तिथि: 09 SEP 2026 1:32PM by PIB Raipur केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले ने अपने छत्तीसगढ़ के आधिकारिक दौरे के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की दृष्टि के तहत राज्य के सर्वांगीण विकास को मजबूत वित्तीय गति प्रदान कर रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ के लिए ₹50,427 करोड़ का कर हस्तांतरण प्रस्तावित किया गया है, साथ ही राज्य…
इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 10,783 करोड़ रुपये है और इन्हें 2029-30 तक पूरा करने की योजना है प्रविष्टि तिथि: 09 SEP 2026 3:25PM प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज रेल मंत्रालय की कुल 10,783 करोड़ रुपये की लागत वाली 3 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में शामिल हैं: बढ़ी हुई लाइन क्षमता से आवागमन में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय रेल की प्रचालनगत दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। इन बहु-ट्रैकिंग प्रस्तावों से परिचालन सुव्यवस्थित होगा और भीड़भाड़ में कमी आएगी। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…
छत्तीसगढ़ में PM आवास के लाभार्थियों को मिलेगी बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री सौंपेंगे घर की चाबी20 लाख से ज्यादा परिवारों के अपने घर का सपना हुआ साकार, अब नए लक्ष्य की तैयारीगांवों में पक्के घरों की रफ्तार तेज, नए वित्त वर्ष में 3.65 लाख आवासपंचायत पदाधिकारियों की कॉन्फ्रेंस में ग्रामीण विकास के मुद्दों पर होगी चर्चालखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों से सीधा संवाद करेंगे श्री शिवराज सिंह चौहान प्रविष्टि तिथि: 10 SEP 2026 5:00PM by PIB Delhi केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे सक्ती जिले के जेठा में आयोजित ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश सरकार के मंत्रीगण और पंचायत पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12 बजे सक्ती जिले के जेठा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान योजना से जुड़े लाभार्थियों को घर की चाबियां सौंपी जाएगी। इसके साथ ही श्री शिवराज सिंह चौहान पंचायत पदाधिकारियों की कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होंगे। सम्मेलन में ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों और पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा होगी। PM आवास योजना के तहत 20.53 लाख से ज्यादा घर पूरे प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ में पिछले एक दशक में बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया गया है। वर्ष 2014-15 से अब तक 25,13,351 आवासों का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 24,53,466 आवासों को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें 20,53,927 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। योजना के तहत आवास निर्माण पर अब तक केंद्र सरकार की ओर से 16,853.73 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं केंद्र और राज्य, दोनों की हिस्सेदारी को मिलाकर योजना पर कुल 25,504.76 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। नए वित्त वर्ष में 3.65 लाख परिवारों के लिए पक्के घर का लक्ष्य प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों के लिए एक और बड़ी पहल की गई है। वित्त वर्ष 2026-27 में 3,65,179 नए आवासों का लक्ष्य प्रदेश को दिया गया है। इन आवासों का निर्माण आवास+ 2024 सर्वेक्षण सूची में शामिल पात्र परिवारों के लिए किया जाएगा। इन नए घरों के निर्माण पर करीब 4,382.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नए आवासों के लक्ष्य से ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के घर का इंतजार कर रहे परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत चल रहे आवास निर्माण अभियान को भी आगे गति मिलेगी। लखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद केंदीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अपने दौरे के दौरान लखपति दीदी सम्मेलन में भी शामिल होंगे। यहां वे महिला हितग्राहियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे। केंद्रीय मंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे को ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सक्ती जिले के जेठा में होने वाले इन कार्यक्रमों में केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
Raipur chhattisgarh VISHESH / राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के अनुप्रयुक्त भूविज्ञान विभाग (Department of Applied Geology) द्वारा आज “हिमालय है तो हम हैं” (जल, जलवायु और मानव कल्याण हेतु) के केंद्रीय विषय पर ‘हिमालय दिवस–2026’ का आयोजन किया गया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC), भारत सरकार के राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन (NMHS) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन लद्दाख स्थित एलएंडपी (L&P, लेह) तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के साथ मिलकर किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक विमर्श और ठोस संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI), रायपुर के…
प्रविष्टि तिथि: 09 SEP 2026 6:33PM एंडोमेट्रियोसिस दुनिया भर में प्रजनन आयु की लगभग 10% महिलाओं को प्रभावित करता है। अनुमान के अनुसार, विश्व स्तर पर लगभग 24.7 करोड़ महिलाएं और भारत में लगभग 5 करोड़ महिलाएं इस बीमारी से प्रभावित हैं। यह एक लंबे समय तक रहने वाली बीमारी है, जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत के समान ऊतक गर्भाशय के बाहर विकसित होने लगते हैं। इसके कारण मासिक धर्म के दौरान तेज दर्द, लंबे समय तक पेल्विक दर्द, संभोग के दौरान दर्द, थकान, बांझपन, चिंता, अवसाद और जीवन की गुणवत्ता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर भारत…
चित्र प्रदर्शनी एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश; प्रदर्शनी 10 सितंबर को भी आमजन के लिए खुली रहेगी प्रविष्टि तिथि: 09 SEP 2026 6:25PM बस्तर, 9 सितंबर 2026। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर द्वारा सद्भावना भवन, बस्तर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ एवं ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत बस्तर के अध्यक्ष श्री संतोष बघेल ने किया। कार्यक्रम में नशामुक्ति, पोषण, स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता तथा युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका से जुड़े विषयों पर…
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बच्चों की जोखिमपूर्ण आवाजाही पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वतः संज्ञानमुख्य सचिव को नोटिस, दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट; करीब छह वर्षों से अधूरा है देहारगुड़ा-खंभाठा पुल प्रविष्टि तिथि: 09 SEP 2026 6:09PM by PIB Raipur राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission—NHRC) ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड क्षेत्र में अधूरे पुल के कारण स्कूली बच्चों के जोखिमपूर्ण तरीके से नदी पार करने संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत…
अनफिट घोषित भवनों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनजर अपीलअवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर प्रविष्टि तिथि: 09 SEP 2026 6:16PM भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं अनफिट घोषित आवासों में निवासरत रहवासियों तथा अवैध कब्जाधारियों से इन आवासों को शीघ्र खाली करने की अपील की है। प्रबंधन ने कहा है कि संरचनात्मक रूप से कमजोर हो चुके इन भवनों में निवास करना रहवासियों और उनके परिवारजनों की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम उत्पन्न कर सकता है। विशेषकर…
2 लाख के लोन से शुरू की बेकरी, बने आत्मनिर्भर रायपुर, 09 सितंबर 2026 शासकीय योजनाओं का सही मार्गदर्शन और मेहनत से कैसे एक आम व्यक्ति का जीवन बदल सकता है, इसकी मिसाल कबीरधाम जिले के ग्राम तोरला नवापारा निवासी युगल किशोर साहू ने पेश की है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (च्डथ्डम्) योजना के सहयोग से उन्होंने न केवल अपना स्वरोजगार स्थापित किया, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार किया है। युगल किशोर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहते थे, लेकिन आर्थिक तंगी के…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने पर हुई चर्चा रायपुर, 09 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष रू सेवा संकल्प अभियान-2026” को लेकर आज दिल्ली की केंद्रीय टीम के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

