Author: Manpreet Singh

राजनांदगांव में 6.300 लीटर अवैध शराब सहित दोपहिया वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार जिला प्रशासन की सख्ती से धरपकड़ अभियान तेज, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया आरोपी रायपुर, 24 अप्रैल 2025 राजनंदगांव जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए विभाग ने 6.300 बल्क लीटर अवैध शराब सहित एक दोपहिया वाहन जब्त किया है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने जानकारी दी कि आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला श्री राजकुमार…

Read More

रायपुर, 24 अप्रैल 2025 छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज मुंबई में आयोजित ‘इंडिया स्टील 2025’ सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ को इस्पात उत्पादन और औद्योगिक निवेश के लिए तेजी से उभरता हुआ गंतव्य बताया। मंत्री श्री देवांगन ने इस्पात क्षेत्र में राज्य सरकार की नीति, पारदर्शिता और प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी और देश-विदेश के निवेशकों से राज्य के औद्योगिक विकास में साझेदार बनने का आह्वान किया।

Read More

छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री ने मुंबई में आयोजित ‘इंडिया स्टील 2025’ सम्मेलन में भाग लिया रायपुर, 24 अप्रैल 2025 छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मुंबई में आयोजित ‘इंडिया स्टील 2025’ सम्मेलन में भाग लिया। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2030 तक 300 मिलियन टन इस्पात उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने में छत्तीसगढ़ की केंद्रीय भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा देश को इस्पात उत्पादन का वैश्विक केन्द्र बनाने में छत्तीसगढ़ अग्रणी भूमिका निभाएगा। इस दौरान उन्होंने राज्य के इस्पात उद्योग के विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की और उद्योगपतियों को…

Read More

धमतरी और कांकेर में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश रायपुर, 24 अप्रैल 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों और महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गुरुवार को धमतरी और कांकेर जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर इस प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, विष्णु के सुशासन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। धमतरी जिले के ग्राम तेलिनसत्ती में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 का दौरा करते हुए…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय: भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया हुई आसान नामांतरण के लिए अब पंजीयन अधिकारी अधिकृत राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 24 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन पारदर्शी और भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 24 की उप-धारा (1) के अधीन तहसीलदार को प्राप्त नामांतरण की शक्तियां जिले में पदस्थ रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार को दी गई है। ये अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार में पंजीकृत विक्रय पत्र के…

Read More

कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./09/04/2025-26 दिनांक 25.04.2025 Raipur chhattisgarh VISHESH देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू , प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में कैट छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधी मंडल भुवनेश्वर रवाना। कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि आज कैट छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधी मंडल भुवनेश्वर रवाना हो रहा…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों के ख़िलाफ़ चलाए गए ऑपरेशन में पुलिस ने तीन माओवादियों के मारे जाने का दावा किया है. पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ अभी जारी है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “बीजापुर में सुरक्षाबलों ने उसुर विकासखंड के कर्रेगुट्टा पहाड़ पर जमा माओवादियों के ख़िलाफ़ एक ऑपरेशन शुरू किया है. इस ऑपरेशन में कल से जारी मुठभेड़ के बाद हमें तीन संदिग्ध माओवादियों के शव मुठभेड़ स्थल से मिले हैं.” पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में माओवादियों के मारे जाने या घायल होने की आशंका है.…

Read More

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत की कार्रवाई के जवाब में अब पाकिस्तान ने भी कई क़दम उठाने की घोषणा की है. Raipur chhattisgarh VISHESH प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की अध्यक्षता में गुरुवार को इस्लामाबाद में हुई नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक में कई फ़ैसले लिए गए. इनमें भारत के साथ द्विपक्षीय समझौतों को निलंबित करने, हवाई क्षेत्र और सीमाओं को बंद करने तथा व्यापार को निलंबित करने की घोषणा की गई है. भारत की तरह पाकिस्तान ने भी रक्षा सलाहकारों और उनके सहायकों को देश छोड़ने को कहा है. साथ ही अपने राजनयिक स्टाफ को सीमित कर दिया है.…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया है l जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले में जान गंवाने वालों के प्रति शोक जताया है और कहा, ‘इससे हमें निकलना होगा’. उमर अब्दुल्लाह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा , “मैं जम्मू कश्मीर के लोगों का बहुत शुक्रगुजार हूं कि इस हमले के बाद बाहर आकर उन्होंने इस हमले की मजम्मत की.” उन्होंने कहा, “लोगों ने बाहर आकर एक ही आवाज़ में बात की और कहा कि हम इसमें शामिल नहीं हैं. मेरी देश के बाकी लोगों…

Read More

केंद्र सरकार ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले को लेकर सर्वदलीय बैठक की. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा , “सभी राजनीतिक दलों ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक में पाकिस्तान को लेकर लिए गए निर्णय का सर्वसम्मति से समर्थन किया. साथ ही सरकार आतंकवाद के ख़िलाफ़ भविष्य में जो भी कदम उठाएगी, उसका विपक्षी दलों ने समर्थन देने को कहा है.” उन्होंने कहा कि बैठक शुरू होने पर पहलगाम हमले के पीड़ितों के सम्मान में कुछ देर का मौन रखा गया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल…

Read More