

Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया है l जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले में जान गंवाने वालों के प्रति शोक जताया है और कहा, ‘इससे हमें निकलना होगा’.
उमर अब्दुल्लाह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा , “मैं जम्मू कश्मीर के लोगों का बहुत शुक्रगुजार हूं कि इस हमले के बाद बाहर आकर उन्होंने इस हमले की मजम्मत की.” उन्होंने कहा, “लोगों ने बाहर आकर एक ही आवाज़ में बात की और कहा कि हम इसमें शामिल नहीं हैं. मेरी देश के बाकी लोगों से एक गुज़ारिश है कि मेहरबानी करके कश्मीरियों को दुश्मन नहीं समझिए.”

उमर अब्दुल्लाह ने कहा, “जम्मू- कश्मीर के लोग अमन के दुश्मन नहीं हैं. हमारे साथ जो हुआ हमारी मर्ज़ी से नहीं हुआ और अगर हमारी मर्ज़ी चलती तो जम्मू-कश्मीर में कभी ऐसा नहीं होता. इससे हमें निकलना होगा.” जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को चरमपंथी हमला हुआ था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं.








