Author: Manpreet Singh

मुख्यमंत्री ने ग्राम दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए भगवान जगन्नाथ मंदिर की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने 24 लाख से अधिक की राशि से बनने वाले महतारी सदन भवन का भूमि पूजन किया जशपुरनगर 22 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुई उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली…

Read More

रायपुर, 21 मई 2025 राज्य शासन द्वारा ’कम्पेंडियम ऑफ इंस्ट्रक्शन सिविल डिफेन्स’ की गाईड लाइन की तहत राज्य में नागरिक सुरक्षा के गतिविधियों के संचालन के लिए सलाह और सिफारिश करने हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत आवश्यक सेवाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीजीपी श्री अरूण देव गौतम और अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज कुमार पिंगुआ मौजूद थे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा सिविल डिफेंस से संबंधित सेवाओं के लिए…

Read More

रायपुर, 21 मई 2025 छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा ’’बाल अधिकारों पर आह्वान’’ नामक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके कल्याण और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को जीवन, सम्मान, शिक्षा,…

Read More

मोर मयारू गुरूजी कार्यक्रम में शिक्षकों को बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक रायपुर, 21 मई 2025 छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में ’’मोर मयारू गुरूजी’’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायपुर जिले के 77 शिक्षकों ने सहभागिता की और बाल अधिकारों के संरक्षण, बच्चों के मानसिक विकास एवं शिक्षकों की भूमिका पर गहन विमर्श हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, जब बच्चा पांच वर्ष का होता है, तब माता-पिता उसे शिक्षकों के हवाले कर देते हैं।…

Read More

अतिशेष धान का निष्पादन और आगामी खरीफ विपणन वर्ष के लिए प्रारंभिक तैयारियों को लेकर होगी चर्चा रायपुर, 21 मई 2025 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में उप मंत्रि-मंडलीय समिति की बैठक 23 मई को मंत्रालय महानदी भवन स्थित कक्ष क्रमांक एम1-10 में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई है। उप मंत्रि-मंडलीय समिति बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की अतिशेष धान का नीलामी के माध्यम से निष्पादन एवं कस्टम मिलिंग कर मिलरों से चावल जमा की स्थिति सहित आगामी खरीफ सीजन 2025-26 में किसानों से धान खरीदी के लिए आरंभिक तैयारियों…

Read More

16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की 2118 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण रायपुर, 21 मई 2025 छत्तीसगढ़ सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 16 ग्राम पंचायतों से आए हजारों ग्रामीणों की 2118 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर कीर्तिमान स्थापित किया।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शिविर में आए ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…

Read More

रायपुर, 21 मई 2025 बलौदाबाज़ार के आउटडोर स्टेडियम में आज एक अनोखे एयर शो ने शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा इसके साक्षी  बने। श्री वर्मा ने स्कूली बच्चों द्वारा निर्मित एयरमॉडल शो का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। पहली बार बलौदाबाजार में समर कैम्प के दौरान इस तरह का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होने पर खेल मंत्री ने इसकी सरहाना की। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समर कैम्प में 18 मई से 21 मई तक जिले के 7 पीएम श्री स्कूलों के 200 बच्चों को ऐरोमोडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। चेन्नई…

Read More

रायपुर, 21 मई 2025 छत्तीसगढ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने जिला पंचायत जांजगीर के सभा कक्ष में जिले के मछुआ सहकारी समितियों, समूहों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मछली पालन विभाग अंतगर्त प्रधानमंत्री मत्स्य संम्पदा योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की तथा उपस्थित मत्स्य कृषकों को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर मत्स्य उत्पादन में वृद्धि कर आय दुगनी करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सभी मत्स्य कृषको सहित अन्य नागरिकों तक पहुँचाने कहा। उन्होंने उपस्थित मत्स्य कृषकों विभागीय…

Read More

पंजीयन में 10 नये सुधारों के सम्बन्ध में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न रायपुर, 21 मई 2025 राजस्व से जुड़े रजिस्ट्री में लागू 10 नये जनोपयोगी सुधारों के सम्बन्ध में आज बुधवार क़ो बलौदाबाजार के जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने प्रशिक्षण सह कार्यशाला में सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पंजीयन में सरलीकरण हेतु 10 क्रांतिकारी एवं जानोपयोगी सुधार लागू किये हैं। रजिस्ट्री में इन नये सुधार से किसानों एवं भूमि स्वामी के शक्ति,…

Read More

करमदा शिविर में 1786 हितग्राही योजनाओं से हुए लाभान्वित रायपुर, 21 मई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करमदा में बुधवार क़ो आयोजित समाधान शिविर में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 1786 हितग्राहियों क़ो लाभान्वित किया गया। शिविर में 10 ग्राम पंचायतों के लोग शामिल हुए। कुल प्राप्त 2298 आवेदनों में 2276 मांग एवं 22 शिकायत से सम्बधित थे। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित…

Read More