Author: Manpreet Singh

रायपुर, 26 मई 2025 भारत सरकार, नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा आकांक्षी जिला/ब्लॉक कार्यक्रम के तहत् नैस्कॉम फाउण्डेशन द्वारा जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों को डिजिटली साक्षरता कार्यक्रम के तहत् डिजिटल रूप से सशक्त बनाने व उनके दैनिक कार्य को सरल बनाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जनपद पंचायत कोरवा के सभाकक्ष में किया गया। यह पहल प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत आती है. जिसका उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों के सरपंचों को डिजिटल उपकरणों और ई-गवर्नेस सेवाओं…

Read More

रायपुर : जिले के 150 मेधावी विद्यार्थियों को नीट, जेईई की तैयारी के लिए किया गया बस से रायपुर रवाना रायपुर, 26 मई 2025 प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष कोरबा में जिले के मेधावी विद्यार्थियों हेतु जेईई, नीट की निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु बस से रवाना किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जो व्यक्ति संघर्ष करता है, उन्हें सफलता जरूर मिलती है। हम सभी…

Read More

रायपुर, 26 मई 2025 छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बालोद जिले के विकासखण्ड-डौण्डीलोहारा के अंतर्गत ग्राम बड़ाजुंगेरा में स्थित स्थानीय नाले पर तटबंध निर्माण कार्य के लिए 77 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को तटबंध निर्माण कार्य कराने प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Read More

रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे रायपुर, 26 मई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव और शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मंगलवार 27 मई को नगर निगम कोरबा द्वारा आयोजित सुशासन तिहार में शामिल होंगे। श्री देवांगन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12.30 बजे सर्वमंगला जोन कार्यालय में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में शामिल होंगे। तत्पश्चात वे अपरान्ह 3.45 बजे सियान सदन घण्टाघर कोरबा में नगर निगम…

Read More

प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध रायपुर, 26 मई 2025 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 मई 2025 बुधवार को किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइटhttps://vyapamcg.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगा, डाक द्वारा किसी को नहीं भेजा जाएगा।…

Read More

2047 तक विकसित भारत के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास आवश्यक – विधायक श्री सिन्हा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित महासमुंद, 26 मई 2025 सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत जिले में समाधान शिविर का आयोजन 30 मई तक जारी रहेगा। यह शिविर नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में आज महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत रायतुम हाई स्कूल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू…

Read More

दो आरोपी जेल भेजे गए, वाहन व हथियार जब्त रायपुर, 26 मई 2025 वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा वन्य अपराधों पर अंकुश लगाया जा रहा है। मंत्री श्री कश्यप ने वन्य अपराधों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी कड़ी में बारनवापारा अभ्यारण्य में वन्यजीवों के शिकार की बड़ी साजिश को बलौदा बाजार वन विभाग की सजग टीम ने समय रहते विफल कर दिया। गश्त के दौरान दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके पास से वाहन, एयर गन, टॉर्च और अन्य सामग्री जब्त की गई। दोनों आरोपियों को…

Read More

नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रायपुर, 26 मई 2025 राज्य में गर्मी के मौसम के आगमन के साथ ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु व्यापक स्तर पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग एवं कबीरधाम जिलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने खाद्य प्रतिष्ठानों, होटल-रेस्टोरेंट, पेय जल कंपनियों एवं निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर बड़ी संख्या में नमूने संकलित किए हैं। अभियान के अंतर्गत जहां अवमानक एवं भ्रामक लेबल…

Read More

3 चेन माउंटेन मशीन, 7 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त राजस्व, माइनिंग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की कार्यवाही रायपुर, 26 मई 2025 कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन में मुंगेली जिले के सरगांव नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम बासीन, सल्फा और मदकू स्थित रेत घाटों पर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व, माइनिंग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मौके पर अवैध उत्खनन करते हुए 03 चेन माउंटेन मशीन, 07 हाइवा और 02 ट्रैक्टर जब्त किए। जब्त सभी वाहन सरगांव थाना परिसर में अभिरक्षा में खड़े किए गए हैं। संबंधित वाहन…

Read More

निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख रूपए तथा तीन ब्लॉक के लिए कबड्डी मेट देने की हुई घोषणा ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बोरसी, बिजली एवं महिला स्व-सहायता समूह भवन का किया लोकार्पण रायपुर, 26 मई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। आज गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिजली में आयोजित समाधान शिविर में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने स्थानीय बाबा कुटीर धाम के लिए 30 लाख रूपए, मुक्तिधाम मार्ग के लिए…

Read More