- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से बिहान दीदी पुष्पा महंत के हुनर और आत्मनिर्भरता की सराहना की
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में छह दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
- रायपुर : सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण
- रायपुर : शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल श्री रमेन डेका
- रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण
- रायपुर : लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित
Author: Manpreet Singh
रायपुर, 28 मई 2025 आयुर्वेद अब पहाड़ों, जंगलों और दूर-दराज़ के गाँवों की दहलीज़ पर दस्तक दे रहा है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की पहल पर छत्तीसगढ़ के दस जिलों में ‘आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट’ का सफल संचालन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत वर्ष 2024 में प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य है-पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को देश के अंतिम छोर तक पहुँचाना। सरगुजा, रायगढ़, बस्तर, महासमुंद, बालोद, बलरामपुर, गरियाबंद, जशपुर, कोरिया और कबीरधाम ज़िलों में चल रही इस अभिनव योजना के तहत विशेष रूप से पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) क्षेत्रों में रहने…
रायपुर, 28 मई 2025 छत्तीसगढ़ में आगामी 01 से 07 जून 2025 तक ‘चावल उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव के दौरान प्रदेश के 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई एवं अगस्तकृतीनों माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा। राज्य शासन ने इस उद्देश्य से प्रदेश की 13,928 उचित मूल्य दुकानों को चावल का आबंटन जारी कर दिया है। सभी दुकानों में चावल का भण्डारण कार्य तेजी से जारी है ताकि वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस पहल से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों तक समय पर खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। राज्य खाद्य,…
निरीक्षण के दौरान आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी भी रहीं उपस्थित रायपुर, 28 मई 2025 प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय एवं इससे संबध्द डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अंतर्गत एल टू ट्रामा केयर सेंटर, 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट तथा इंटर्न हॉस्टल के प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया तथा इन सभी के अद्यतन स्थितियों के संबंध में अस्पताल के अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उनके साथ आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी, अम्बेडकर अस्पताल के…
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद रायपुर, 27 मई 2025 राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के वनांचल ग्राम बोरतलाव में रहने वाली श्रीमती श्वेता बाई और उनके परिवार के लिए 27 मई का दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया। वर्षों से खपरैल के कच्चे घर में जीवन की कठिनाइयों से जूझते हुए, इस परिवार ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें एक दिन पक्का मकान नसीब होगा। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने यह सपना साकार कर दिखाया। श्रीमती श्वेता और उनके पति श्री रतन सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। संसाधनों की कमी के कारण…
आम की 200 से अधिक किस्मों एवं 56 व्यंजनों का होगा प्रदर्शन रायपुर, 28 मई, 2025 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 6, 7 एवं 8 जून को कृषि महाविद्यालय परिसर रायपुर में ‘‘फलों के राजा’’ आम के राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 200 से अधिक किस्मों एवं आम से बने 56 व्यंजनों का प्रदर्शन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें छत्तीसगढ़ एवं देश के…
रजिस्ट्री प्रक्रिया में आए बदलावों की जानकारी होना आवश्यक बस्तर अंचल के लोगों को डिजिटाईजेशन का मिलेगा लाभ रायपुर, 28 मई 2025 वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने पंजीयन की 10 क्रांति के अंतर्गत रजिस्ट्री प्रक्रिया में टेक्नोलॉजी आधारित दस नवाचारों को बस्तर के लिए क्रांतिकारी बताते हुए इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। पंजीयन विभाग द्वारा इन नवाचारों की जानकारी देने के लिए आज कोंडागांव जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में मंत्री श्री कश्यप शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है, जिसमें हमें भी आधुनिक तौर तरीकों से…
रायपुर, 28 मई 2025 छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (सीजी रेरा) ने पंजीकृत प्रोजेक्ट्स की पंजीयन अवधि के विस्तार को लेकर एक अहम स्पष्टीकरण जारी किया है। रेरा ने कहा है कि पंजीयन अवधि में किया गया कोई भी विस्तार केवल निर्माण या विकास कार्यों को पूरा करने के उद्देश्य से होता है, न कि खरीदारों को फ्लैट या मकान सौंपने की वैधानिक समयसीमा को बढ़ाने के लिए। रेरा के अनुसार, यदि किसी कारणवश प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होता, तो अथॉरिटी आवश्यकतानुसार पंजीयन अवधि बढ़ा सकती है। लेकिन यह विस्तार डेवलपर और खरीदार के बीच हुए…
रायपुर, 28 मई 2025 आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर राज्य स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन 26-27 मई 2025 को राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य राज्य में CPI आंकड़ों की वैज्ञानिकता, सटीकता और त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करना था। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय नई दिल्ली से श्री प्राशु जैन को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने प्रतिभागियों को Weighing Diagram, Sub-State Level CPI तथा Market Survey Methodology जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया। हैंड्स-ऑन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों…
सुरक्षित सेनेटरी अपशिष्ट प्रबंधन एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विशेषज्ञों ने नगरीय निकायों के मास्टर ट्रेनर स्वच्छता दीदियों को सुरक्षित सेनेटरी अपशिष्ट प्रबंधन एवं मासिक धर्म स्वच्छता की दी जानकारी रायपुर, 28 मई 2025 उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज “शक्ति संवाद – स्वच्छता से सशक्तीकरण की ओर” विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने नगरीय निकायों के मास्टर ट्रेनर स्वच्छता दीदियों को…
योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग ज्यादा जरूरी रायपुर/ 27 मई 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका उत्तर बस्तर कांकेर जिला प्रवास के दौरान अधिकारियों की बैठक लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन तभी संभव होगा जब उसकी मॉनिटरिंग और फॉलोअप जमीनी स्तर पर हो। राज्यपाल इसके लिए अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग तथा मूल्यांकन करने के लिए निर्देशित किया। राज्यपाल ने कहा कि निचले स्तर की वास्तविकता से अवगत होने हितग्राहियों से अवश्य मिले और कमियों की जानकारी…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

