- रायपुर : बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’
- भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक श्री अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ
- रायपुर : मंत्रिपरिषद बैठक 18 नवंबर को
- छत्तीसगढ़ के 10 डिजिटल क्रिएटर्स ने एकतानगर में देखा ‘भारत पर्व 2026’, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और रेन फॉरेस्ट का भी किया भ्रमण
- केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले
- आर्टिकल : कैंसर की दवाओं को सस्ती बनाने की प्रक्रिया और मरीजों को प्राथमिकता
- जहाँ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की स्कूली पढ़ाई, वहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी महाविद्यालय की सौगात; मुंगेली जिले को मिले ₹465.40 करोड़ के विकास कार्य
- लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रमाण : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
Author: Manpreet Singh
रायपुर, 23 जून 2025 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु योजना बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। नारायणपुर जिले के बहुत से बच्चे इस योजना से लाभांवित हो रहे है इसी कड़ी में जिले के ओरछा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम नेड़नार की भवानी उसेण्डी पिता मुर्रा राम उसेण्डी जन्मजात हदय रोग से ग्रसित थी। जिसकी पहचान विकासखण्ड चिरायु दल ने की। 03 वर्षीय भवानी उसेण्डी के पिता पेशे से कृषक है तथा उनकी माता श्रीमती शांति उसेण्डी गृहणी है। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण हृदय रोग का उपचार कराने में दिक्कत आ रही थी। चिरायु दल…
कोयलीबेड़ा विकासखंड के 244 हितग्राहियों के लिए पीएम आवास स्वीकृत रायपुर, 23 जून 2025 बस्तर के सुदूर अंचलों के अति संवेदनशील क्षेत्रों में भी ग्रामीणों का पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से कांकेर जिले के विकासखंड कोयलीबेड़ा के संवेदनशील क्षेत्रों में भी अब सकारात्मक बदलाव दिखने लगा है। अंदरूनी गांवों में भी ग्रामीणों के पक्के आवास का सपना सच होता दिख रहा है। कोयलीबेड़ा ब्लॉक की सीमा में कोटरी नदी में बारिश का पानी आने से ये गांव पूरी तरह से मुख्य धारा से कट जाते हैं। ऐसे में इन ग्रामों में परिवहन की…
फ्लैट का आधिपत्य न देने और अनुबंध के उल्लंघन पर रेरा ने सुनाया आदेश रायपुर, 23 जून 2025 छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए रजत बिल्डर्स को उनके प्रोजेक्ट ‘रजत होम्स कादम्बरी, जिला दुर्ग’ के एक आबंटिती को 57.97 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है। यह फैसला बिल्डर द्वारा फ्लैट का समय पर आधिपत्य न देने और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण सुनाया गया है। वर्ष 2014 में उक्त आबंटिती ने फ्लैट के लिए बिल्डर से अनुबंध किया था। लेकिन एक दशक बीत जाने के बावजूद उन्हें न…
रायपुर, 23 जून 2025 छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सीधी भर्ती 2023 में चयनित एवं बी.एड. अर्हता के आधार पर सेवा से हटाए गए सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन की प्रक्रिया जारी है। समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग का आयोजन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में किया जा रहा है। आज 23 जून 2025 को काउंसिलिंग के सातवें दिवस पर 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 295 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 5 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 24 जून 2025 को काउंसिलिंग के आठवें दिन के लिए भी 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रण भेजा गया…
रायपुर, 23 जून 2025 लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ रायपुर के अंतर्गत शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में अंग्रेजी मुद्रलेखन परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें टाइपिंग गति 10,000 डिप्रेशन प्रति घंटा निर्धारित है। यह परीक्षा चार चयनित परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। दूसरे चरण में हिंदी मुद्रलेखन परीक्षा 5 जुलाई 2025 को आयोजित होगी, जिसमें भी 10,000 डिप्रेशन प्रति घंटा की गति मान्य होगी। यह परीक्षा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर में स्थित पांच परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षार्थियों को केवल परिषद द्वारा आबंटित परीक्षा केंद्र,…
हरित ऊर्जा की दिशा में नवीन पहल करने प्रोत्साहित किया जाए छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों पर हुई चर्चा रायपुर, 23 जून 2025 गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा सतत् योजना के अंतर्गत कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) पर आधारित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नया रायपुर के निजी होटल में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य CBG-CGD सिंक्रो स्कीम एवं छत्तीसगढ़ में CBG संयंत्र स्थापना के प्रति उद्यमियों को जागरूक करना रहा। इस संवाद के माध्यम से उद्यमियों को हरित ऊर्जा की दिशा में पहल करने और राज्य में टिकाऊ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर गेल…
सरस्वती सायकिल योजना अंतर्गत 80 छात्राओं क़ो वितरित किए सायकिल रायपुर, 23 जून 2025 राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टोहड़ा में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं क़ो तिलक लगाकर व मुंह मीठा कर अभिनन्दन किया। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 80 छात्राओं क़ो सायकिल वितरित किए गए। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने सभी नवप्रवेशी बच्चों क़ो शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा हमारे विकास का आधार है। जीवन के…
राशनकार्डधारियों को तीन माह का एकमुश्त खाद्यान वितरण करने की समय-सीमा में 20 जुलाई तक वृद्धि करने केन्द्र सरकार से आग्रह खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने केन्द्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के उप निदेशक को लिखा पत्र बायोमैट्रिक ट्रान्जेक्शन, भण्डारण व तौलने में आ रही है व्यवहारिक दिक्कतें रायपुर, 23 जून 2025 खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्डधारियों को माह जून से अगस्त तक तीन माह का एकमुश्त…
फूलदास और गौरी बाई को मिला सपनों का ठिकाना रायपुर, 23 जून 2025 वर्षों से कच्चे और अस्थायी मकान में जीवन गुजार रहे पाली विकासखंड के ग्राम परसदा निवासी फूलदास और उनकी पत्नी गौरी बाई के जीवन में अब खुशियों की नई छत ढलने वाली है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास की स्वीकृति मिलने के बाद उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो रहा है। मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले फूलदास को कभी यह विश्वास नहीं था कि उनका भी एक दिन पक्का घर होगा। लेकिन जैसे ही नवंबर 2024 में उनका नाम पीएम…
26 लीटर कच्ची शराब और 50 किलो महुआ लाहन जब्त रायपुर, 23 जून 2025 कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर राजनांदगांव जिले में शराब के अवैध कारोबार पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में की गई ताजा कार्रवाई में तीन अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब और निर्माण सामग्री जब्त की गई है। आबकारी विभाग ने 83.250 लीटर मध्यप्रदेश राज्य निर्मित विदेशी मदिरा (गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की), 26 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब तथा 50 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।…
Categories
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

