- रायपुर : बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’
- भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक श्री अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ
- रायपुर : मंत्रिपरिषद बैठक 18 नवंबर को
- छत्तीसगढ़ के 10 डिजिटल क्रिएटर्स ने एकतानगर में देखा ‘भारत पर्व 2026’, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और रेन फॉरेस्ट का भी किया भ्रमण
- केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले
- आर्टिकल : कैंसर की दवाओं को सस्ती बनाने की प्रक्रिया और मरीजों को प्राथमिकता
- जहाँ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की स्कूली पढ़ाई, वहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी महाविद्यालय की सौगात; मुंगेली जिले को मिले ₹465.40 करोड़ के विकास कार्य
- लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रमाण : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
Author: Manpreet Singh
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं आईसीएआई के संयुक्त तत्वाधान में चेंबर भवन में अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर ”एमएसएमई महोत्सव ” का हुआ सफल आयोजन उद्योग सचिव माननीय श्री रजत कुमार जी को नवीन संयंत्र स्थापना में सरलता लाने हेतु सौंपा ज्ञापन Raipur chhattisgarh VISHESH आज दिनांक 27 जून 2025 को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के संयुक्त तत्वावधान में आज चेंबर भवन में ”एमएसएमई महोत्सव ” का सफल आयोजन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को एक…
Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में तथा निर्वाचन आयुक्तगण डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 345 पंजीकृत अप्रमाणित राजनीतिक दलों (RUPPs) को डीलिस्ट (सूची से हटाने) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये वे दल हैं जो वर्ष 2019 से पिछले छह वर्षों में एक भी निर्वाचन में भाग लेने में असफल रहे हैं और जिनके कार्यालय भौतिक रूप से कहीं भी स्थित नहीं पाए गए। इन 345 पंजीकृत अप्रमाणित राजनीतिक दलों (RUPPs) का संबंध देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से…
एसईसीएल में कोल इंडिया गोल्डन जुबली लेक्चर सीरीज़ के तहत श्री शिव खेरा द्वारा मोटिवेशनल टॉक सम्पन्न Raipur chhattisgarh VISHESH कोल इंडिया की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गोल्डन जुबली लेक्चर सीरीज़ के अंतर्गत आज दिनांक 26 जून 2025 को एसईसीएल मुख्यालय ऑडीटोरियम, बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त लेखक, मोटिवेशनल स्पीकर, उद्यमी एवं विचारक श्री शिव खेरा ने एक अत्यंत प्रेरक एवं विचारोत्तेजक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय एवं संचालन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। खचाखच भरे ऑडिटोरियम में श्रोताओं ने श्री खेरा के सारगर्भित विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और सराहा। अपने उद्बोधन में…
रायपुर, 26 जून 2025 छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 106.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 245.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। राजनांदगांव जिले में सबसे कम 35.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 95.7 मि.मी., सूरजपुर में 119.2 मि.मी., बलरामपुर में 228.2 मि.मी., कोरिया में 188.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 109.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले…
भेलवाडाड़ में पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला पक्का मकान, जीवन में आई स्थिरता और सुरक्षा आजीविका के नए साधन से होगी आर्थिक उन्नति रायपुर, 26 जून 2025 सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के दूरस्थ वन क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत बकोई के आश्रित ग्राम भेलवाडांड में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के 16 पहाड़ी कोरवा परिवारों का पक्का मकान बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत इन सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिला है, जिससे उनका जीवन अब अधिक सुरक्षित और स्थिर हुआ है। पहले ये सभी परिवार जंगलों से लकड़ी, पत्तों…
पुनः बहाल हुई विद्युत आपूर्ति, ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार रायपुर, 26 जून 2025 मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम जोकारी में विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि कुनकुरी तहसील के ग्राम जोकारी के वार्ड क्रमांक 8 में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री…
रायपुर, 26 जून 2025 खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक महानदी भवन, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की गई। बैठक में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से समर्थन मूल्य पर 149.25 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है, जो राज्य गठन के पश्चात अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।उपार्जित धान का कस्टम मिलिंग के…
जीवनोपयोगी ज्ञान से ही मिलेगी सच्ची सफलता: मंत्री श्रीमती राजवाड़े सूरजपुर में राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान रायपुर, 26 जून 2025 छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के तिलसिवां ऑडिटोरियम में आज राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई। उन्होंने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा के व्यापक उद्देश्य को रेखांकित किया। इस अवसर पर श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि, शिक्षा केवल डिग्री…
शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा 29 जून और 5 जुलाई को रायपुर, 26 जून 2025 लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में अंग्रेजी मुद्रलेखन परीक्षा 29 जून और दूसरे चरण में हिन्दी मुद्रलेखन परीक्षा 5 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें टाइपिंग गति 10,000 डिप्रेशन प्रति घंटा निर्धारित है। यह परीक्षा चार चयनित परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। यह परीक्षा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर में स्थित पांच परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षार्थियों को केवल परिषद द्वारा आबंटित परीक्षा केंद्र, निर्धारित बैच…
रायपुर, 26 जून 2025 संस्कृति एवं राजभाषा विभाग द्वारा राज्य के होनहार किन्तु आर्थिक रूप से कमजोर युवा कलाकारों को उच्च प्रशिक्षण अथवा शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि देने के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 30 अगस्त 2025 तक प्रविष्टियां पंजीकृत डाक से आमंत्रित की गई हैं। योजना की पात्रता शर्ताें में आवेदक छत्तीसगढ़ का वास्तविक निवासी तथा उसकी आयु 15 से वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक अथवा उसके परिवार की वार्षिक आय 72 हजार रूपए निर्धारित की गई है। आवेदक का चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य रूप से हो, का भी उल्लेख है। …
Categories
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

