Author: Manpreet Singh

किसानों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा जैविक खेती को अपनाने हेतु किया प्रोत्साहित दंतेवाड़ा, 02 जुलाई 2025 जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा ने आज जिले में संचालित बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर एवं बीज भंडारण एवं वितरण केंद्र तथा जैविक खेती करने वाले किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज एवं जैविक आदान सामग्री सुलभ कराने संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस क्रम में सीईओ श्री नाहटा ने जैविक आदान सामग्री केंद्र में जीवामृत, हंडी दवा, जैविक उर्वरक आदि की भंडारण एवं वितरण व्यवस्था…

Read More

बीजापुर, 02 जुलाई 2025 सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि थाना बासागुड़ा के क्षेत्रांतर्गत घटना 29 मार्च 2025 को ग्राम कोंजेर व नरसापुर के जंगल पहाड़ के बीच जंगल में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड की घटना घटित हुई है। जिसमें पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग रूकने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए घटना स्थल का बारिकी से सर्च किया गया। सर्चिग के दौरान घटना स्थल पर एक अज्ञात पुरूष माओवादी का शव मिला। शव के पास से 12 बोर बंदूक, नक्सल पोच जिसमें 12 बोर बंदूक का 05 नग जिन्दा…

Read More

रायपुर, 02 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 176.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 345.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 69.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 155.1 मि.मी., सूरजपुर में 220.5 मि.मी., जशपुर में 324.2 मि.मी., कोरिया में 235.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 146.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर…

Read More

रायपुर 02 जुलाई 2025 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रीता के बिजली बिल में कमी आई है।दुर्ग जिले के ग्राम धनोरा में रहने वाली रीता बनाफर हमेशा से पर्यावरण के प्रति जागरूक रही हैं। उन्हें प्रकृति से गहरा लगाव है और वे अपने स्तर पर इसे संरक्षित करने के लिए प्रयासरत रहती हैं। रीता का कहना है कि हर व्यक्ति को ऊर्जा के स्वच्छ स्रोतों का उपयोग कर पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। वह लंबे समय से अपने घर के लिए सौर ऊर्जा समाधान की तलाश में थीं, लेकिन शुरुआती लागत उनके लिए एक चुनौती…

Read More

घर हुए रोशन, बिजली बिल से मिली निजात – हितग्राही श्री परमानंद रायपुर 02 जुलाई 2025 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अब बिजली बिल में कमी आ रही है वहीं दूसरी ओर अब लोगों को 24 घंटे निर्बाध रूप बिजली की आपूर्ति हो रही है। महासमुंद जिले के रमनटोला निवासी श्री परमानंद साहू जो कि एक ठेकेदार एवं सप्लायर है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर पैनल सिस्टम आज से तीन माह पूर्व स्थापित कराया है। उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम स्थापित किए जाने के बाद बारहों महीने बिजली की आपूर्ति…

Read More

मंथन फूड लैब और महुआ सेंटर का किया निरीक्षण पीएम जनमन योजना की समीक्षा की रायपुर 2 जुलाई 2025 जशपुर जिले में वनोत्पाद के प्रसंस्करण से महिला समूह को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति की बसाहटों में पीएम जनमन योजना के तहत् मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह ने मंथन फूड लैब और महुआ सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने स्व सहायता समूह को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उत्पादों के मार्केटिंग एवं अन्य सुविधाएं समूहों को…

Read More

रायपुर, 02 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रारंभ की गई शाला-शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। प्रदेश के दूरस्थ और शिक्षकविहीन शालाओं में शिक्षकों की पदस्थापना सुनिश्चित कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में यह एक सार्थक कदम सिद्ध हो रहा है। सरगुजा जिले के मैनपाट के वनांचल क्षेत्र स्थित सपनादर गांव की प्राथमिक शाला, जो अब तक पूरी तरह शिक्षक विहीन थी, वहां शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत तीन शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इससे गांव में शिक्षा को लेकर…

Read More

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने नवा रायपुर स्थित निवास से ‘‘मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा‘‘ अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और मुनगा (सहजन) का पौधारोपण कर अभियान की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मुनगा न केवल एक पौष्टिक सब्जी है, बल्कि यह बच्चों और माताओं के पोषण स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगा। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस पहल को जन-आंदोलन में बदलने की अपील करते हुए कहा कि हर घर में मुनगा का पौधा लगाकर हम…

Read More

घरेलू उपभोक्ता बन रहे ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर रायपुर 02 जुलाई 2025 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। यह योजना न केवल हरित ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि नागरिकों को आर्थिक रूप से भी सशक्त बना रही है। योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे न केवल बिजली बिल शून्य हो रहा है, बल्कि अतिरिक्त बिजली के माध्यम से आमदनी भी प्राप्त हो रही है। कोंडागांव…

Read More

‘मोर गांव मोर पानी’ महाभियान में बड़े पैमाने पर हो रहे जल संचय और संरक्षण के काम रायपुर, 2 जुलाई 2025 ‘मोर गांव मोर पानी’ महाभियान के तहत पूरे प्रदेश में भू-जल स्तर बढ़ाने और जल संरक्षण के लिए व्यापक पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। कांकेर जिले में भी इस महाभियान को सक्रियता से अंजाम देते हुए पहाड़ी ढलानों पर 3620 संरचनाओं का निर्माण किया गया है। कांकेर जिले में इस वर्ष अब तक 1666 जल संरक्षण कार्यों को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें तालाब निर्माण, निजी कृषि तालाब, सोखता गड्ढे, लूज बोल्डर चेक डेम, गैबियन स्ट्रक्चर,…

Read More