Author: Manpreet Singh

पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश रायपुर, 03 जुलाई 2025 महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के लटोरी क्षेत्र के हाथी प्रभावित गांवों घाघिटिकरा, कल्याणपुर, खुठेनपारा और कोटबहरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाथियों द्वारा की गई क्षति का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन ग्रामीणों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने मौके पर ही संबंधित पटवारी से फोन पर बात कर तत्काल…

Read More

किसानों के लिए समय पर सुनिश्चित की जा रही खाद-बीज की उपलब्धता बेमेतरा में 2649 मीट्रिक टन एसएसपी और 515 मीट्रिक टन एनपीके समितियों में उपलब्ध रायपुर, 3 जुलाई 2025 बेमेतरा जिले में खरीफ फसलों की बोनी लगभग पूर्णता की स्थिति में है। कई जगहों पर धान की रोपाई का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। इस बीच किसानों को खाद और बीज की कोई कमी न हो, इसके लिए बेमेतरा जिला प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। जिला प्रशासन द्वारा खरीफ सीजन की तैयारियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। कृषि विभाग…

Read More

बिहान योजना में स्व-सहायता समूह को सेंट्रिंग प्लेट के लिए मिला ऋण रायपुर, 03 जुलाई 2025 अटल निर्माण वर्ष में गांव-गांव में नए निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है। इन निर्माण कार्यों में ग्रामीण महिलाओं को स्व रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बिहान योजना में ऋण – अनुदान स्वीकृत किए जा रहे हैं। धमतरी जिले में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निर्माण कार्यों में उपयोग में आने वाले सेंट्रिंग प्लेट के कारोबार के लिए ऋण को मंजूरी दी गई है। स्व सहायता समूह की महिलाएं सेंट्रिंग प्लेट प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं अन्य शासकीय निर्माण कार्यों…

Read More

मुख्यमंत्री ने समय पर आपूर्ति के दिए निर्देश रायपुर, 03 जुलाई 2025 राज्य में खरीफ फसल का सीजन प्रारंभ हो चुका है और किसान खेतों में सक्रिय हो गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को खाद और बीज की आपूर्ति प्राथमिकता के साथ की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे निश्चिंत होकर कृषि कार्य कर सकें। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लगातार लिए जा रहे निर्णयों से खेती के प्रति किसानों में नया उत्साह देखा जा रहा है। सरकार ने प्राथमिक सहकारी…

Read More

छत्तीसगढ़ वन विभाग का संकल्प: परंपरागत ज्ञान और कानूनी अधिकारों के समन्वय से सतत वन प्रबंधन रायपुर, 3 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ वन विभाग ने अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के तहत व्यक्तिगत और सामुदायिक दोनों प्रकार के वन संसाधन अधिकारों की मान्यता एवं वितरण में देश के अग्रणी राज्यों में रहते हुए सक्रिय, सकारात्मक और सराहनीय भूमिका निभाई है। अब तक प्रदेश में 4,78,641 व्यक्तिगत अधिकार तथा 4,349 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (CFRR) पत्र वितरित किए गए हैं, जिससे कुल 20,06,224 हेक्टेयर क्षेत्र पर कानूनी अधिकार प्रदान कर लाखों वनवासी परिवारों को सशक्त…

Read More

रायपुर, 03 जुलाई 2025 ग्राम धनोरा के निवासी राजीव दंडोना ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में सोलर पैनल लगाकर एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। उन्होंने बताया मैंने सतत ऊर्जा को बढावा देने वाला यह रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया ताकि स्वयं भी बिजली की बचत करूँ और दूसरों को भी प्रेरित कर सकूँ। राजीव बताते हैं, रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने के बाद बिजली बिल घटकर आधा हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब बिजली जाने का डर नहीं रहता। पंखे, लाइट, टीवी सब कुछ बिना रुकावट चलता है। मेरा घर खुद का…

Read More

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मिल रहा है लाभ छात्रों को रायपुर, 03 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय विद्यालयों में युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा का वातावरण मिल रहा है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि विकासखण्ड में वर्तमान में 188 प्राथमिक शालाएं, 68 माध्यमिक शालाएं, 15 हाई स्कूल एवं 6 हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हो रहे हैं। युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकों…

Read More

युक्तियुक्तकरण नीति से बढ़ रहा पालकों का विश्वास रायपुर, 03 जुलाई 2025 राज्य शासन द्वारा चलाए गए युक्तियुक्तकरण अंतर्गत राज्य के सभी विद्यालयों में शिक्षकों का समुचित पदस्थापना की गई। जहां पहले एकल शिक्षकीय स्कूलो में एक शिक्षक को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। वहीं अब शिक्षकों की पदस्थापना से परिवर्तन आया है। इसी क्रम में माध्यमिक शाला डुमरखोली में भी सकारात्मक बदलाव नज़र आ रहा है। युक्तियुक्तकरण के तहत विद्यालय में एक प्रधान पाठक और एक विषय शिक्षक की नियुक्ति की गई। इस पहल से न केवल विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था में सुधार हुआ, बल्कि शिक्षा के…

Read More

शिक्षा व्यवस्था हो रही मजबूत, विद्यार्थी और शिक्षक प्रसन्न रायपुर, 03 जुलाई 2025 राज्य शासन द्वारा लागू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के सकारात्मक परिणाम अब जिलों के स्कूलों में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। सक्ती जिले के शासकीय हाई स्कूल जेठा में इस प्रक्रिया के तहत गणित विषय के शिक्षक की पदस्थापना की गई है, जिससे विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और अधिक सशक्त हो गई है। पूर्व में इस विद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों के लिए कुल चार शिक्षक कार्यरत थे, लेकिन गणित विषय के शिक्षक के नहीं होने से विद्यार्थियों को इस विषय के…

Read More

गत वर्ष की तुलना में 113 प्रतिशत बीज एवं 141 प्रतिशत एसएसपी खाद प्राप्त रायपुर, 03 जुलाई 2025 खरीफ सीजन 2025 की तैयारी के तहत बेमेतरा जिले में खाद-बीज की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिले में खरीफ फसलों की बोनी लगभग पूर्ण हो चुकी है और धान की रोपाई प्रारंभ हो गई है। कृषकों की सुविधा और खेती-किसानी में किसी प्रकार की बाधा न हो, खाद की कोई कमी न हो, इसके लिए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में नियमित समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर ने खाद-बीज की उपलब्धता, भंडारण और…

Read More