- रायपुर : बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’
- भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक श्री अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ
- रायपुर : मंत्रिपरिषद बैठक 18 नवंबर को
- छत्तीसगढ़ के 10 डिजिटल क्रिएटर्स ने एकतानगर में देखा ‘भारत पर्व 2026’, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और रेन फॉरेस्ट का भी किया भ्रमण
- केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले
- आर्टिकल : कैंसर की दवाओं को सस्ती बनाने की प्रक्रिया और मरीजों को प्राथमिकता
- जहाँ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की स्कूली पढ़ाई, वहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी महाविद्यालय की सौगात; मुंगेली जिले को मिले ₹465.40 करोड़ के विकास कार्य
- लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रमाण : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
Author: Manpreet Singh
श्री अनिल कुमार साहू को मिली राहत, बिजली बिल हुआ शून्य सौर ऊर्जा से उपभोक्ता ऊर्जा क्षेत्र में हुआ आत्मनिर्भर रायपुर, 09 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना आम जनता के लिए आर्थिक राहत और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत साधन बनती जा रही है। यह योजना अब प्रदेश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा बदलाव लेकर आई है। सक्ति जिले के डभरा निवासी श्री अनिल कुमार साहू स योजना का लाभ उठाकर इसे अपने जीवन में बदलाव की एक मिसाल बना दिया है। श्री साहू अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर रूफटॉप सिस्टम…
स्वास्थ्य टीम द्वारा ’घर-घर जाकर की जा रही है मलेरिया की जांच, मरीजों को तुरंत मिल रहा है उपचार रायपुर, 09 जुलाई 2025 राज्य सराकर द्वारा चलाये जा रहे मलरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिला में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रीय रूप से कार्य कर रही है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर मलेरिया की जांच कर रहे हैं और मरिजों की पहचान कर तत्काल उपचार भी प्रदान कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन के “मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” के अंतर्गत जिले में 12वें चरण की शुरुआत की गई है। इस परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री कुणाल…
जलसंरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल जनसहयोग और श्रमदान से बलरामपुर जिले में लक्ष्य से अधिक बने 1.22 लाख सोख्ता गड्ढे रायपुर, 09 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप मिला है। “मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत जिले में जनसहयोग और श्रमदान से 1 लाख 22 हजार 455 सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया गया है। यह उपलब्धि पूर्व निर्धारित लक्ष्य 1 लाख 20 हजार से भी अधिक है, जो प्रशासनिक नेतृत्व और जनता की सहभागिता का सशक्त प्रमाण है। जिला प्रशासन की पहल से अभियान न केवल प्रशासनिक प्राथमिकता बना,…
बेटियों के हाथों में किताबें और आंखों में उजाला, वनांचल में शिक्षा को मिली नई उड़ान रायपुर, 09 जुलाई 2025 बेटियों के हाथों में किताबें और आंखों में उजाला, वनांचल में शिक्षा को मिल रही है नई उड़ान। कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम तरेगांव जंगल की हरियाली आज शिक्षा के उजाले से और भी हरी-भरी हो गई, जब कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने इस सुदूरवर्ती अंचल में संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को राज्य शासन द्वारा प्रदत्त निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से…
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका को मिलेगा नया आयाम रायपुर, 09 जुलाई 2025 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM), ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “लखपति दीदी बनाने की दिशा में” विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ आज रायपुर में हुआ। कार्यशाला ज़ोन-5 के अंतर्गत आने वाले छह राज्यों बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह ने किया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के सचिव श्री एस.सी.एल. दास ने…
स्व-रोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम रायपुर, 09 जुलाई 2025 श्रीमती उतरा धु्रव ने अपनी लगन और मेहनत के बल पर अपने आगे बढ़ने के लिए मार्ग तलाश ली है। उनकी उत्साह और मेहनत से उसे एक नया मुकाम हासिल हुई है। वह अपनी लगन से विविध कार्यो का सम्पादन का अतिरिक्त आमदनी का स्त्रोत बना ली है और आत्मनिर्भर हो स्वावलंबी जीवन बिता रही है। ग्राम चौक स्थित अपनी दुकान में उन्होंने कंप्यूटर व प्रिंटर की सुविधा भी शुरू की है, जिससे ग्रामीणों को दस्तावेजों की प्रिंटिंग सेवा मिल रही है और उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो रही है।…
रायपुर, 09 जुलाई 2025 फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देने, दलहन तिलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार तथा इनके उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के साथ योजनांतर्गत चिन्हित अन्य फसलों पर आदान सहायता राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया है। धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसल हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन तथा गिरदावरी में रकबे की पुष्टि उपरांत मान्य रकबे पर राशि 11,000 रूपए प्रति एकड़ की दर से आदान सामग्री का भुगतान होगा। राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसम की प्रतिकूलता एवं कृषि आदान लागत में वृद्धि के कारण कृषि आय में अनिश्चितता बनी रहती…
हाई स्कूल मरार कसही बाहरा में लौटी शिक्षा की रौनक हिंदी और अंग्रेजी विषयों के मिले व्याख्याता, छात्रों को विषय विशेषज्ञों से मिल रही शिक्षा रायपुर, 09 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर युक्तियुक्तकरण नीति ने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की राह खोल दी है। इस नीति का प्रभाव महासमुंद जिले के शासकीय हाई स्कूल मरार कसही बाहरा में साफ नजर आ रहा है, जहां अब विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। पूर्व में इस विद्यालय में मिडिल और हाई स्कूल के लिए केवल चार शिक्षक ही…
बस्तर का धुड़मारास गांव बना विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से गांव में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का हुआ क्रियान्वयन रायपुर, 09 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिला के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाला छोटा सा आदिवासी गांव धुड़मारास आज विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में शामिल यह गांव अब पर्यावरणीय संरक्षण और सतत विकास का मॉडल बनकर उभरा है। प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक जीवनशैली से परिपूर्ण यह गांव, अब सौर ऊर्जा के माध्यम…
गांव में पेयजल पहुंचाकर जिला प्रशासन ने जीता ग्रामीणों का विश्वास रायपुर, 09 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले अंतर्गत अचानकमार टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बसा बम्हनी गांव की वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या अब बीते समय की बात हो चली है। कभी ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था, वहां अब जल जीवन मिशन के माध्यम से घर के पास ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जिला प्रशासन की यह पहल सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि आशा और आत्मसम्मान का नया स्रोत बन गई है। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी प्यास बुझाने के इस…
Categories
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

