Author: Manpreet Singh

Raipur chhattisgarh VISHESH एसईसीएल ने महिला सशक्तिकरण और तकनीकी नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज दिनांक 17 जुलाई 2025 को केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला (CEWS), गेवरा स्थित “सीबीएम लैब” (Condition Based Monitoring Lab) को पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित प्रयोगशाला के रूप में आरंभ किया। लैब का विधिवत उद्घाटन एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन द्वारा निदेशक (तकनीकी – संचालन सह योजना/परियोजना) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार तथा निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। क्या है सीबीएम लैब और इसके लाभ ? सीबीएम लैब खनन कार्यों में प्रयुक्त भारी मशीनों और…

Read More

दंतेवाड़ा, 19 जुलाई 2025 जिला प्रशासन, कृषि विभाग और भूमगादी की संयुक्त पहल से दंतेवाड़ा जिले में जैविक खेती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पारंपरिक खेती के विकल्प के रूप में अब श्री विधि, कतार रोपा और जैविक तरीकों को अपनाकर किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले को जैविक जिला बनाना है, जहां पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा दिया जा सके। इस अभियान के तहत पहली बार जिले में 6 हजार हेक्टेयर भूमि पर रोपा, कतार रोपा एवं श्री विधि से खेती का लक्ष्य…

Read More

बच्चों को मिल रहा खेल-खेल में ज्ञान, संस्कार और पोषण रायपुर, 19 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ियाँ अब बच्चों के पोषण के साथ-साथ शिक्षा, संस्कार और स्वास्थ्य के नए केंद्र बन रही हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि “राज्य सरकार का लक्ष्य आंगनबाड़ियों को नवाचारयुक्त बाल विकास केंद्र के रूप में स्थापित करना है, जहां बचपन संवरता है और भविष्य मजबूत होता है।” राज्य के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र अब पारंपरिक स्वरूप से निकलकर प्री-स्कूल प्ले लर्निंग स्पेस के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। यहां बच्चों को कहानियों, चित्रों, लोकगीतों और गतिविधियों…

Read More

दुग्ध उत्पादन में दोहरी छलांग: महिलाएं बनीं सशक्त रायपुर, 19 जुलाई 2025 धमतरी ज़िला आज छत्तीसगढ़ के प्रगतिशील जिलों में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। कृषि, सिंचाई, पशुपालन, तकनीक, बैंकिंग से लेकर ईको-फ्रेंडली खेती तक, जिले में विकास का पहिया तेज़ी से घूम रहा है। यह बदलाव न सिर्फ प्रशासन की योजनाओं का परिणाम है, बल्कि किसानों, पंचायतों और स्थानीय समुदायों की सहभागिता का प्रमाण भी है। विशेष रूप से कलेक्टर श्री अभिनाश मिश्रा की दूरदर्शी सोच और ज़मीनी काम ने जिले में सकारात्मक परिवर्तन को गति दी है। भंडारण और मंडियों में सुधार: किसान सशक्तिकरण की दिशा में कदम…

Read More

75 प्रगतिशील किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों को पावर टिलरों का वितरण रायपुर, 19 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा जिला अब जैविक खेती के साथ-साथ आधुनिक खेती के उपकरण को अपनाने के लिए भी तेजी से आगे आ रहा है। जिला प्रशासन ने हाल ही में यहां के 75 प्रगतिशील किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों को पावर टिलरों का वितरण किया है। सबसे बड़ी बात है कि इन आधुनिक खेती के उपकरणों का उपयोग व्यक्तिगत खेती में ही नहीं किया जा रहा है, बल्कि महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से इनके सामूहिक उपयोग मॉडल पर भी जोर दिया गया है,…

Read More

फ्लाईऐश के अवैध निपटान का मामला एनटीपीसी ने अपनी तीन परिवहन एजेंसियां को किया निलंबित छह वाहन प्रतिबंधित, प्रत्येक पर 50-50 हजार रूपए का जुर्माना रायपुर, 19 जुलाई 2025 रायगढ़ जिले में फ्लाईऐश के अवैध परिवहन और निपटान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर संबंधित विभागों और थर्मल पॉवर प्लांटों को नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एनटीपीसी लिमिटेड, लारा सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट के फ्लाईऐश परिवहन से जुड़ी 6 गाड़ियों द्वारा ग्राम कलमी में फ्लाईऐश के अवैध निपटान की शिकायत पर…

Read More

खारंग डेम और खपरी जलाशय हुए लबालब मनियारी, झुमका और छिरपानी मेें 90 फीसद से अधिक पानी रायपुर, 19 जुलाई 2025 जल संसाधन विभाग द्वारा 19 जुलाई को जारी टैंक गेज रिपोर्ट के अनुसार राज्य के प्रमुख सिंचाई जलाशयों में अब तक 49.78 प्रतिशत जलभराव हो चुका है। बिलासपुर स्थित खारंग डेम और दुर्ग जिले का खपरी जलाशय लबालब हो गया है। राज्य के कुल 46 प्रमुख जलाशयों में से झुमका जलाशय में 98.84 प्रतिशत, मनियारी जलाशय 90 प्रतिशत से अधिक, जबकि छरपानी जलाशय में 91 प्रतिशत से अधिक जलभराव हुआ है। मिनीमाता बांगो डेम (कोरबा) में अब तक 52.78…

Read More

कार्यालय परिसर में विधायक मद से शेड बनाने की घोषणा 26 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण रायपुर, 19 जुलाई 2025 प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण व अल्पसंख्यक विकास विभाग व कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एक दिवसीय प्रवास पर बलरामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम डौरा कोचली में पहुंचकर 71 लाख 12 हजार रुपये की लागत से बने नवीन तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने तहसील भवन के उद्घाटन के पश्चात भवन का अवलोकन भी किया। कृषि मंत्री श्री नेताम ने…

Read More

मंत्री ने महिलाओं को चरण पादुका पहनाकर का किया सम्मानित रायपुर, 19 जुलाई 2025 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज अपने बलरामपुर प्रवास के दौरान विकासखण्ड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत डिण्डो में ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बैंक कर्मचारियों की उपस्थिति रही। मंत्री श्री नेताम ने इस पहल को ग्रामीण अंचल में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस शाखा के खुलने से आसपास के कई गांवों को लाभ मिलेगा। पहले ग्रामीणों को बैंकिंग…

Read More

रायपुर, 19 जुलाई, 2025 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में 18 जुलाई को विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज अपराधों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक विधानसभा परिसर, रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहे। मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों में से 15 प्रकरणों की समीक्षा की गई। मंत्रिपरिषद उपसमिति द्वारा इन अनुशंसाओं को मंत्रिपरिषद के समक्ष विचारार्थ…

Read More