Author: Manpreet Singh

सावन केवल ऋतु नहीं, नारी शक्ति का उत्सव है: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मीडिया में महिलाओं की भूमिका सराहनीय रायपुर, 04 अगस्त 2025 सावन मास की हरियाली और उत्सव के बीच महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के निवास में ष्सावन मिलनष् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में राजधानी रायपुर की महिला पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंत्री निवास को पारंपरिक हरे रंगों और फूलों से सजाया गया था, जो सावन की रौनक को और भी निखार रहा था। कार्यक्रम केवल सांस्कृतिक नहीं, बल्कि संवाद और सशक्तिकरण का भी मंच बना। मंत्री…

Read More

सुदूर गांव जालाकोना में जैविक खेती का उत्कृष्ट उदाहरण, अन्य किसानों के लिए बना प्रेरणास्त्रोत रायपुर, 4 अगस्त 2025 सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक के सुदूर ग्रामीण अंचल गांव जालाकोना में महिला किसान गोपिका प्रधान ने जैविक खेती के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल कर क्षेत्र में एक नई दिशा दिखाई है। उन्होंने अपने मैदानी टिकरा भूमि में मिर्ची की जैविक फसल उगाकर न केवल स्वस्थ खेती का संदेश दिया है, बल्कि आयुर्वेदिक व प्राकृतिक उत्पादों के निर्माण में भी सक्रिय योगदान दे रही हैं। गोपिका द्वारा तैयार किए जा रहे नीम पत्ती, गुड़, हल्दी, जीवामृत, नीमास्त्र जैसे जैविक उत्पाद न…

Read More

15 लाख बीपीएल परिवारों को मिलती रहेगी मुफ्त बिजली की सुविधा, सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम रायपुर, 4 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने वाली हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 400 यूनिट की मासिक छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन करते हुए अब 100 यूनिट तक की मासिक खपत पर 50 प्रतिशत की रियायत देने का निर्णय लिया है। वर्तमान में राज्य में लगभग 45 लाख घरेलू उपभोक्ता परिवार हैं, जिनमें से 31 लाख परिवारों की मासिक खपत 100 यूनिट से कम है। यह लगभग 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं…

Read More

100 चूजों से शुरू मुर्गी पालन व्यवसाय अब पहुंचा 1 हजार चूजो में हर माह हो रही 20 से 40 हजार रुपए तक की आमदनी कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने अजीत हिड़को और उनकी पत्नी की मेहनत की सराहना रायपुर, 04 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम एकटकन्हार निवासी हिड़को दंपति को नियमित आमदनी का साधन मिल गया है। गौरतलब है कि जिला प्र्रशासन के सहयोग से एकटकन्हार निवासी अजीत हिडको और उनकी पत्नी उषा हिडको ने 100 चूजो से कुक्कुट व्यवसाय शुरू किया था। अब यह व्यवसाय प्रति माह एक हजार चूजो में बदल…

Read More

देवहिल नेचर रिसॉर्ट के साथ जैविक खेती को बढ़ावा रायपुर, 04 अगस्त 2025 बलौदाबाजार वन विभाग द्वारा ग्राम अचानकपुर (ब्लॉक कसडोल) में एक नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है। जिसके तहत कृषि और इको-पर्यटन को आपस में जोड़ा गया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को परंपरागत और जैविक खेती के लिए प्रेरित करना है, साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार और पोषण सुरक्षा उपलब्ध कराना है। इस के तहत ग्रामवासी अचानकपुर एवं देवहिल नेचर रिसॉर्ट के सहयोग से किसानों को कोदो, दुबराज, विष्णुभोग धान और देसी अरहर जैसी पारंपरिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा…

Read More

दुर्घटना पीड़ित की मदद के लिए रुका मंत्री का काफिला, घायल को खुद के वाहन से भिजवाया अस्पताल रायपुर, 04 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय दिया। रायपुर से अपने निज निवास वीरपुर जाते समय मंत्री श्रीमती राजवाड़े का काफिला जैसे ही सुत्तररा मोड़, कटघोरा पहुंचा, उन्होंने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त एक दोपहिया वाहन सवार युवक को देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने तत्काल अपने काफिले को रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति की स्थिति का…

Read More

जशपुर जिले की दो लाख से अधिक महिलाओं को अब तक 363.42 करोड़ रुपये की सहायता राशि का लाभ महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता की राह रायपुर, 04 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी वंदन योजना आज ग्रामीण जीवन की रीढ़ बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश की लाखों महिलाओं को हर माह 1000 रूपए की प्रत्यक्ष सहायता दी जा रही है।…

Read More

आमचो बस्तर पोर्टल से जन सुविधाओं में क्रांतिकारी सुधार रू ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रही त्वरित राहत रायपुर, 04 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में आधुनिक तकनीक व डिजिटल क्रांति का अत्यधिक लाभ जनता तक तत्काल पहुंचाने की विशेष पहल का लाभ दिखने लगा है। बस्तर जिले में कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशन में शुरू की गई अभिनव डिजिटल पहल ष्आमचो बस्तरष् जन शिकायत निवारण पोर्टल आम लोगों की समस्याओं के समाधान में अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध हो रही है। यह पोर्टल ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को सीधे जिला प्रशासन से जोड़ते हुए उनकी…

Read More

आरसेटी नारायणपुर, जगदलपुर एवं कांकेर द्वारा कोंडागांव जिले के 84 प्रशिक्षार्थियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण रायपुर, 04 अगस्त 2025 कोण्डागांव जिले के ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार एवं तकनीकी दक्षता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आरसेटी (रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) नारायणपुर, जगदलपुर और कांकेर के सहयोग से जिला कोंडागांव के 84 युवाओं को 30 दिवसीय ‘राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम’ संचालित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जिले के चयनित प्रतिभागियों को भवन निर्माण की बारीकियों, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा मानकों एवं आवासीय योजना संबंधी कार्यों की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण का…

Read More

गाँवों से आरंभ हो रही है हरित अर्थव्यवस्था की क्रांति : रायपुर स्थित प्रबंधन संस्थान में सम्पन्न हुआ पाँचवाँ भारत ग्रामीण संवाद वन विभाग और ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया संस्था के बीच हरित बदलाव के सहयोग हेतु हुआ एमओयू रायपुर, 4 अगस्त, 2025 छत्तीसगढ़ में हरित विकास को जनभागीदारी से साकार करने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल करते हुए आज भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर तथा ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया संस्था के संयुक्त आयोजन में पाँचवाँ भारत ग्रामीण संवाद–2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। गाँवों के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की हरित आर्थिक बदलाव की यात्रा विषय जिसमें प्रदेश को हरित दिशा में आगे ले…

Read More