- जहाँ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की स्कूली पढ़ाई, वहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी महाविद्यालय की सौगात; मुंगेली जिले को मिले ₹465.40 करोड़ के विकास कार्य
- लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रमाण : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
- धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं
- धागों में बुनते सपने, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन
- मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय
Author: Manpreet Singh
कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./21/08/2025-26 दिनांक :- 28/08/2025 Raipur chhattisgarh VISHESH देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (ब्।प्ज्) छत्तीसगढ़ ने इस त्यौहार सीज़न पर विशेष अभियान “आया त्यौहार दृ चलो बाज़ार” शुरू किया है। इस अभियान का प्रमुख…
Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 28 अगस्त 25/परिवार के किसी एक सदस्य के गंभीर बीमारी के चपेट में आ जाने से पूरा परिवार संकट में आ जाता है। ऐसे विकट परिस्थिति में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना उपचार में सहयोगी बनता है। इसके तहत हितग्राहियो को 5 लाख तक के निशुल्क उपचार की सुविधा सरकारी और पंजीकृत निजी अस्पतालो में मिलती है। लेकिन ज़ब गंभीर बीमारी के उपचार और सर्जरी का खर्च आयुष्मान योजना की सीमा से अधिक हो जाए तो क्या होगा? कहां से आएगा इलाज के लिए लाखों रूपये? संकट की ऐसी घड़ी में मुख्यमंत्री…
सूरत नगर निगम की सफाई व्यवस्था, अपशिष्ट प्रबंधन और नवाचारों का करेंगे अध्ययन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व नागरिकों से संवाद कर सीखेंगे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के गुर रायपुर, 27 अगस्त 2025 राज्य के सभी 55 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत के अध्ययन भ्रमण पर जाएंगे। अपने तीन दिवसीय अध्ययन प्रवास के दौरान वे सूरत नगर निगम की सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण और अपशिष्ट प्रबंधन के साथ ही शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाए गए नवाचारों का अध्ययन करेंगे। वे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा नागरिकों से संवाद…
रायपुर, 27 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत आज अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया और सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि यह योजना आम नागरिकों को धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे आस्था और संस्कृति दोनों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव,…
रायपुर, 27 अगस्त 2025 जशपुर जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से संचालित एकलव्य खेल अकादमी बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने का केंद्र बनी हुई है। यहां चयनित खिलाड़ियों को विभिन्न खेल विधाओं का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप जिले के बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा ने बताया कि ताइक्वांडो विधा में बच्चों को प्रशिक्षक नंदलाल यादव के मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास कराया जा रहा…
रायपुर, 27 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल पर जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम कामारीमा के वार्ड क्रमांक 11 (नागेशिया पारा) में खराब ट्रांसफार्मर के कारण ठप पड़ी बिजली आपूर्ति पुनः शुरू हो गई है। इससे लंबे समय से बिजली संकट का सामना कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। कामारीमा के वार्ड क्रमांक 11 में अधिकांश आबादी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की है। यहां के ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय को बताया था कि ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित…
रायपुर, 27 अगस्त 2025 वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा अवैध शिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। सिमगा परिक्षेत्र अंतर्गत कचलोन बीट में प्राप्त सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 12 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वनमण्डलाधिकारी श्री गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में उपवनमण्डलाधिकारी श्री निश्चल शुक्ला एवं परिक्षेत्र अधिकारी श्री बसंत खांडेकर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी से जंगली सुवर का मांस, कत्तल, हंसिया, जंगली सुवर की अंतड़ी, जी.आई. तार, विद्युत तार एवं खूंटियां बरामद…
रायपुर, 27 अगस्त 2025 दंतेवाड़ा जिले में बीती रात हुई भारी वर्षा के कारण विकासखंड गीदम अंतर्गत ग्राम बागमुंडी-पनेड़ा क्षेत्र में स्थित नाले पर पुल का एक हिस्सा ढह जाने से जगदलपुर-दंतेवाड़ा-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था। इस स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तत्काल युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर आज दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप और कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों…
प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान के आकलन तथा आमजनों हेतु पुनर्वास सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर, 27 अगस्त 2025 दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में विगत रात्रि में भारी वर्षा से हुए क्षति का आंकलन हेतु जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप एवं विधायक श्री चैतराम अटामी द्वारा मुख्यालय के वर्षा प्रभावित क्षेत्र सुरभि कालोनी, जीएडी कालोनी तथा नये रेस्ट हाऊस सहित अन्य मोहल्लों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला प्रशासन द्वारा राहत के उपायों तथा प्रभावित लोगों के पुनर्वास हेतु किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि…
रायपुर, 27 अगस्त 2025 भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चक्रधर समारोह में शामिल होने रायगढ़ पहुंचे। उनके आगमन पर ओपी जिंदल एयरपोर्ट, रायगढ़ में गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

