Author: Manpreet Singh

रायपुर, 29 अगस्त 2025 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रतिदिन किसी न किसी खेल गतिविधि में शामिल होने का आह्वान किया। अपने उद्बोधन में मंत्री श्री यादव ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री ’हर गली हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान’ के नारे से गूंजा ऑडिटोरियम रायपुर प्रीमियर लीग का होगा आयोजन, श्री साव ने की घोषणा रायपुर. 29 अगस्त 2025 उप मुख्यमंत्री तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन में शामिल हुए। ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूरे देश में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। राष्ट्रीय…

Read More

भगवान श्री बलराम जयंती पर कृषक सम्मेलन में शामिल हुए कृषि मंत्री जैविक खेती करने और देशी किस्मों को बचाने की अपील प्राकृतिक खेती और तिलहन उत्पादन पर हुआ मंथन रायपुर, 29 अगस्त 2025 कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम आज भगवान श्री बलराम जयंती (कृषक दिवस) के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषक सभागार में आयोजित कृषक सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने किसानों एवं प्रदेशवासियों को भगवान श्री बलराम जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि भगवान श्री बलराम खेती किसानी के देवता है। किसान भाइयों के…

Read More

किराना दुकान और सिलाई सेंटर से कमा रही प्रतिमाह 05 से 06 हजार रुपए रायपुर, 29 अगस्त 2025 मुंगेली जिले में स्वच्छ भारत मिशन का लाभ लेकर ग्राम पंचायत छतौना के आश्रित ग्राम बुचुवाकापा की रहने वाली श्रीमती तारणी बाई आर्माे ने अपनी मेहनत और लगन से कमाई का जरिया बनाया है। उन्होंने ग्राम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर को न केवल स्वच्छता का केन्द्र बनाया, बल्कि इसे अपने आत्मनिर्भरता का साधन भी बना लिया। तारिणी सामुदायिक शौचालय परिसर में किराना दुकान और सिलाई सेंटर शुरू कर हर महीने 05 से 06 हजार रुपये तक…

Read More

उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा की पहल पर बढ़ाई गई अंतिम तिथि रायपुर, 29 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी गई है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि पूर्व में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि…

Read More

मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभागीय योजनाओं की ली जानकारी रायपुर, 29 अगस्त 2025 मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज महानदी भवन मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने विभागीय मंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और विभागीय संरचना की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले आयोग एवं बोर्ड की जानकारी ली। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति पर…

Read More

रायपुर, 29 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा राज्य के जिलों के जल मौसम विज्ञान संभाग के अंतर्गत 4 नदियों महानदी, केलो, ईब और खोरंगा नदी के डिस्चार्ज द्वारा संग्रह हेतु रियल टाईम नॉन कॉन्टेक्ट डिस्चार्ज मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए 4 करोड़ 63 लाख 24 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जल संसाधन मंत्रालय महानदी भवन से योजना के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Read More

’ड्रॉपआउट दर घटाने और युवाओं को कौशल से जोड़ने पर रायपुर में नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित’ रायपुर, 29 अगस्त 2025 नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में “Fostering Mentorship in Education: A Pathway to Equity” विषय पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की भावना को मूर्त रूप देते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण और समावेशी बनाने में मेंटरशिप की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श कर राष्ट्रीय फ्रेमवर्क बनाना है। विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और हितधारकों ने शिक्षा में समानता लाने, ड्रॉपआउट दर घटाने और युवाओं को अवसरों से जोड़ने के…

Read More

रायपुर, 29 अगस्त 2025 रायगढ़ में जारी 40वें चक्रधर समारोह के दूसरे दिन देशभर के विख्यात कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में शास्त्रीय गायन, भारतनाट्यम, कथक, ओडिसी और लोकगायन की विविध छटा बिखरी। दिल्ली से आए प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित उदय कुमार मल्लिक ने दरभंगा घराने की परंपरा से जुड़ी ध्रुपद शैली का अनुपम गायन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उनकी मधुर और गूंजती तान ने संगीत प्रेमियों को रसविभोर कर दिया। भिलाई की नृत्यांगना एवं भरतनाट्यम गुरु डॉ. राखी रॉय और उनकी टीम ने भरतनाट्यम की पारंपरिक गरिमा, गहन अभिव्यक्ति…

Read More

आंगनबाड़ी और स्कूल में गैस चूल्हे से भोजन के साथ बनने लगी है सेहत खीर, पूड़ी, हलवा, खिचड़ी, पोहा, भजिया और सेवई का मिल रहा स्वाद रायपुर, 30 अगस्त 2025 प्रदेश के विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए भोजन गैस चूल्हे में बनने लगा है। जिससे बच्चों को धुऐं से मुक्ति और आहार से शक्ति मिल रही है, कोरबा जिले में संचालित आंगनबाड़ी और प्राइमरी तथा मिडिल स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अब पहले से बहुत खुश है। समय पर स्कूल तथा आंगनबाड़ी खुलने के साथ यहां मिलने वाले नाश्ते खीर, पूड़ी, हलवा, खिचड़ी, पोहा, भजिया…

Read More