- जहाँ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की स्कूली पढ़ाई, वहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी महाविद्यालय की सौगात; मुंगेली जिले को मिले ₹465.40 करोड़ के विकास कार्य
- लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रमाण : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
- धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं
- धागों में बुनते सपने, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन
- मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय
Author: Manpreet Singh
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भोपालपटनम से आए परिवार को दिया संपूर्ण इलाज का भरोसा रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में होगा रियूमेटिक हार्ट डिजीज (आरएचडी) का इलाज रायपुर, 02 सितंबर 2025 बीजापुर जिले भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय शांभवी गुरला की मासूम आंखों में एक ही सवाल था— “पापा, मुझे क्या हुआ है, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करने वाले उसके पिता इस सवाल पर अक्सर चुप हो जाते थे। तीन महीने पहले जिला अस्पताल बीजापुर में जब डॉक्टरों ने बताया कि शांभवी को…
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई रायपुर, 02 सितम्बर 2025 वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन्य प्राणियों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सख्त कार्रवाई करते हुए बलौदाबाजार वनमण्डल ने शिकार की एक बड़ी साजिश को विफल किया है। वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि देवपुर वन परिक्षेत्र की टीम ने 31 अगस्त 2025 की रात कसौंदी बीट में गश्त के दौरान शिकार की योजना बना रहे तीन आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। ये आरोपी विद्युत जीआई तार को 11 केवी लाइन से जोड़कर वन्य प्राणियों का शिकार करने की कोशिश कर रहे थे। इन आरोपियों…
रायपुर, 2 सितम्बर 2025 स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज धमतरी प्रवास के दौरान प्रसिद्ध माँ विंध्यवासिनी (बिलाई माता) मंदिर पहुँचे और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री बनने के बाद उनका यह धमतरी का पहला दौरा रहा। मंदिर पहुँचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर धमतरी नगर निगम के महापौर श्री रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा, श्री प्रकाश बैस सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। श्री यादव ने इस अवसर पर माँ विंध्यवासिनी से उन्होंने छत्तीसगढ़ की शांति, प्रगति और जनकल्याण की प्रार्थना…
रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं द्वारा अपेक्षित प्रगति न होने पर मंत्री ने जतायी नाराजगी बॉयलर के नियमित व सघन निरीक्षण के दिए निर्देश वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की रायपुर, 02 सितंबर 2025 प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज दोपहर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा की। मंत्री श्री देवांगन ने सीएसआईडीसी के अंतर्गत औद्योगिक पार्कों की स्थापना जानकारी लेते हुए रायपुर के उरला में 39 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे प्रदेश के पहले प्लास्टिक पार्क निर्माण…
पंजीयन एवं नवीनीकरण कराए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी रायपुर, 02 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव ने प्रदेश के सभी जिलों के सहायक श्रमायुक्त एवं श्रम पदाधिकारियों को पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीयन एवं नवीनीकरण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। जिस संबंध में विभागीय वेबपोर्टल पर संलग्न सूची के अनुसार आपके जिलों में पंजीयन नवीनीकरण किए जाने हेतु अनवीनीकृत पंजीयन प्रदर्शित हो रहे हैं। श्रम…
छह राज्यों के उप समूह के लिए छत्तीसगढ़ राज्य नोडल के रूप में है नामित रायपुर, 2 सितम्बर 2025 आयुष मंत्रालय 3 और 4 सितम्बर को राजधानी दिल्ली के सरिता विहार स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय आयुष मिशन और राज्यों में क्षमता निर्माण’ विषयक विभागीय शिखर सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रताप्राव जाधव करेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आयुष क्षेत्र की नीतियों, योजनाओं और अनुभवों पर साझा मंच प्रदान करना है।…
राजनांदगांव एवं दुर्ग से स्पेशल ट्रेन से 850 तीर्थ यात्री जाएंगे अयोध्या धाम रायपुर, 02 सितम्बर 2025 प्रभु श्रीराम के दर्शन और अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए कल 3 सितम्बर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना होगा। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पूर्वान्ह 11.20 बजे अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 850 दर्शनार्थियों के इस दल में दुर्ग और बस्तर संभाग के यात्री शामिल हैं। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल तीर्थ यात्रियों की स्पेशल ट्रेन…
हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी के परिणाम सुधार के लिए ठोस प्रयास करें : शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक रायपुर, 02 सितम्बर 2025 स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परिणामों में सुधार लाने के लिए अभी से ठोस और प्रभावी प्रयास किए जाएं। इसके लिए स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पठन-पाठन की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए। मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों को प्रशिक्षण एवं समुचित सलाह…
रायपुर, 02 सितम्बर 2025 राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा से आज अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंटकर सोसायटी के लिए चिन्हांकित भूमि के आवंटन संबंधी प्रस्ताव को शासन से स्वीकृत कराने के लिए चर्चा की। पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संस्था की गतिविधि की भी जानकारी दी। राजस्व मंत्री ने शीघ्र ही आगामी होने वाली बैठक में विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए आश्वस्त किया। प्रतिनिधि मंडल में सोसायटी के अध्यक्ष सेवानिवृतत आईएएस श्री दिलीप वासनीकर, उपाध्यक्ष एवं रायपुर कमिश्नर श्री महादेव कावरे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
Posted On: 02 SEP 2025 6:21PM by PIB Raipur सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस हॉस्पिटल में 01 सितम्बर 2025 को 15वां एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 580 से अधिक परामर्श, जांच और उपचार किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दिनभर स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर इस पहल को सफल बनाया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग और जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई की संयुक्त पहल से आयोजित इस शिविर का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर ने किया। शिविर में मरीजों को विभिन्न…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

