- रायगढ़ : लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का किया निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी जानकारी
- रायगढ़ : महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- रायपुर : ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- रायपुर : मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी
Author: Manpreet Singh
रायपुर , 6 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन एवं नौसैनिक पोतों के नामकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बैठक के दौरान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया…
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे माननीय उपराष्ट्रपति रायपुर, 06 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी ने स्नेहपूर्वक छत्तीसगढ़ आगमन की सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के…
रायपुर, 06 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को छत्तीसगढ़ आगमन हेतु सादर आमंत्रित किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने…
📈जीएसटी सुधार 2025: महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को विभिन्न क्षेत्रों में होगा लाभ 🌟 मुख्य बिंदु 🌟 🦐 समुद्री भोजन पर 5% जीएसटी, प्रोसेस्ड शुगर और फल उत्पाद ~6–7% सस्ते, 50 लाख किसानों और 2 लाख+ मछुआरों को बड़ी राहत। 🚗 कारें और पार्ट्स अब 18% जीएसटी पर सस्ते। 💊 दवाइयाँ ~6–7% सस्ती, स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर अब कोई जीएसटी नहीं। 💻 नए जीएसटी नियमों से टेक हब्स को बढ़ावा; 12 लाख प्रोफेशनल्स को तेज़ रिफंड और बेहतर वैश्विक प्रतिस्पर्धा का लाभ। 🧵 कपड़े, कोल्हापुरी चप्पलें और पैठणी साड़ियाँ 5% जीएसटी पर; शिल्पकारों की आय में वृद्धि। ☀️ सोलर पैनल…
राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2025 का शुभारंभ : ‘#पोस्टफॉरपीपल – स्थानीय सेवा, वैश्विक पहुंच’ थीम के साथ कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित राष्ट्रीय डाक सप्ताह का शुभारंभ इस वर्ष 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत टेक्नोलॉजी दिवस से होगी और समापन ग्राहक दिवस पर किया जाएगा। यह आयोजन विश्व डाक दिवस (9 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (Universal Postal Union – UPU) की स्थापना की वर्षगांठ से हुई थी। इस वर्ष का थीम है — “#पोस्टफॉरपीपल – स्थानीय सेवा,…
सालेमेटा में 38.64 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन-लोकार्पण रायपुर, 05 अक्टूबर 2025 वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि हमारी सरकार बस्तर अंचल के गांव-गांव के विकास के जरिए लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रही है। वे आज आज बस्तर जिले के सालेमेटा में 38.64 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर…
रायपुर, 5 अक्टूबर 2025 रायगढ़ स्टेडियम में आज खेल भावना, अनुशासन और एकता के संदेश के साथ 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की आराधना कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस राज्य स्तरीय आयोजन में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग से चयनित 632 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल, खो-खो और क्रिकेट शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन रायगढ़ एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सांसद श्री सिंह ने…
रायपुर, 05 अक्टूबर 2025 खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ राज्य ने हाल के वर्षों में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी नवाचार को केंद्र में रखकर राज्य ने खनिज प्रशासन में अनेक संरचनात्मक सुधार किए हैं, जिनके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी खनन राज्यों में सम्मिलित हो गया है। राज्य में विश्वस्तरीय लौह अयस्क, कोयला, चूना पत्थर, बाक्साइट, टिन अयस्क सहित नवीन अन्वेषणों से क्रिटिकल, स्ट्रैटेजिक तथा रेयर अर्थ मिनरल्स की उपलब्धता प्रमाणित हुई है, जिससे राज्य की वैश्विक पहचान सुदृढ़ हुई है। छत्तीसगढ़ का खनन क्षेत्र राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 10…
रायपुर, 05 अक्टूबर 2025 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने नागरिकों के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह खोली है। खैरागढ़ नगर के इतवारी बाजार निवासी श्री मनीष अग्रवाल ने इस योजना के अंतर्गत अपने मकान की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। लगभग 3 लाख लागत वाले इस सिस्टम पर उन्हें केंद्र सरकार से कुल मिलाकर 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से श्री अग्रवाल के घर में औसतन 450 यूनिट की खपत के मुकाबले 590 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उनका मासिक बिजली…
6 करोड़ 19 लाख से होगा आठ स्कूलों भवनों का निर्माणदो साल में विकास की नई उंचाई छू रहा है जिला जशपुर रायपुर, 6 अक्टूबर 2025 पहली बार सीएसआर फंड से 61 करोड़ की राशि विकास कार्याे के लिए जशपुर जिले को आबंटित की गई है। इस राशि से जिले में स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और खेल के बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए उपयोग किया जा रहा है। लगभग दो साल पहले जब जशपुर के बगिया के लाल विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार सम्हाला था तो जिलेवासियों को पिछड़ेपन से मुक्ति की नई उम्मीद जागी थी। मुख्यमंत्री…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

