Author: Manpreet Singh

अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ा गया, जिसके बाद रेस्क्यू के बाद शिक्षकों और छात्रों ने राहत की सांस ली. स्कूल में सांप के घुसने से स्कूली बच्चों में दहशत का माहौल है. Raipur chhattisgarh VISHESH एसईसीएल स्थित आत्मानंद स्कूल की कक्षा 9वीं में सुबह-सुबह क्लास के दौरान अचानक जोर की फुंकार से बच्चे सहम गए. नीचे झांक कर देखा तो, विशालकाय अजगर बैठा मिला. इस मंजर को देखते ही बच्चों में हड़कंप मच गया. अजगर मिलने की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तत्काल वन विभाग से संपर्क कर स्नैक कैचर को बुलाया. सर्प विशेषज्ञ उमेश…

Read More

रायपुर, 12 अक्टूबर 2025 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय जोड़ा है। पारंपरिक बिजली उपभोक्ता अब स्वयं ऊर्जा उत्पादक बन रहे हैं। बेमेतरा जिले के पंजाबी कॉलोनी निवासी श्री इंदर सिंह दत्ता ने अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर इस योजना का लाभ प्राप्त किया है। मात्र एक माह में उनके प्लांट से 300 से अधिक यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ है। इससे न केवल उनके बिजली बिल में कमी आई है, बल्कि अतिरिक्त बिजली से उन्हें आय अर्जित करने का…

Read More

रायपुर, 12 अक्टूबर 2025 जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम पंचायत खजरीढाप स्थित गांधी चौक मोहल्ला में बाधित विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल की जिसके फलस्वरूप विद्युत विभाग ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी। समस्या के त्वरित निदान पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार…

Read More

रायपुर, 12 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना ने आम नागरिकों के जीवन में बचत, सुविधा और स्थायी ऊर्जा के नए अवसर खोले हैं। जिले के पत्थलगांव निवासी श्री बालेश्वर यादव ने इस योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किया है। हर महीने लगभग 5,000 का बिजली बिल देने वाले श्री यादव का बिल अब लगभग शून्य हो गया है। इसके अतिरिक्त,…

Read More

रायपुर, 12 अक्टूबर 2025 जशपुर जिले के कुनकुरी परिक्षेत्र अंतर्गत स्थित मयाली नेचर कैम्प अपनी प्राकृतिक सुंदरता एवं मनोहारी परिवेश के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह क्षेत्र घने वनों से आच्छादित है। यह क्षेत्र जशपुर जिले को प्रकृति द्वारा मिला एक अनुपम उपहार है। मयाली नेचर कैम्प देवबोरा एवं मयाली ग्राम के मध्य स्थित है। यह स्थल पारिवारिक भ्रमण, मित्रों के साथ अवकाश व्यतीत करने तथा साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के लिए लंबी दूरी की पैदल यात्राओं हेतु अत्यंत उपयुक्त है। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मयाली नेचर कैम्प में ऑनलाइन…

Read More

रायपुर, 12 अक्टूबर 2025 प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज अपने अछोटी प्रवास के दौरान मुड़पार गांव में विद्यालय जा रहे विद्यार्थियों से अनौपचारिक रूप से मिले। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनके शैक्षणिक अनुभवों, पढ़ाई की स्थिति तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। मंत्री श्री यादव ने बच्चों की जिज्ञासापूर्ण बातें सुनीं और उन्हें जीवन में अनुशासन, मेहनत एवं लगन को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी है। जो विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करते…

Read More

कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत रिजल्ट का लक्ष्य तय, अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक एमसीबी, 12 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत जिले में शिक्षण स्तर उन्नयन और परीक्षा परिणाम सुधार को लेकर कलेक्टर सभाकक्ष में जिले के सभी प्राचार्यों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे ने की। बैठक में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सत्र 2024-25 के बोर्ड परीक्षा परिणाम और परख परीक्षा की समीक्षा की गई।…

Read More

महासमुंद, 12 अक्टूबर 2025 आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिलेभर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम बालिकाओं को सशक्त करें, समाज को सशक्त करें के अनुरूप, ग्राम पंचायत स्तर पर बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, समान अवसर एवं सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में बालिकाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने, उनके नेतृत्व को प्रोत्साहित करने, उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने तथा समग्र विकास के मार्ग को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। पीरामल फाउंडेशन द्वारा…

Read More

कृषि विज्ञान केन्द्र में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गरियाबंद, 12 अक्टूबर 2025 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम धन – धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन कार्यक्रम के शुभारंभ का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र गरियाबंद के द्वारा शनिवार 11 अक्टूबर को किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र गरियाबंद के द्वारा कृषक संगोष्ठी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, ग्राम पंचायत सढ़ौली की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर उपस्थित थे। जिसमें केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ मनीष चौरसिया, वैज्ञानिक मनीष कुमार आर्य, प्रवीण कुमार जामरे एवं ग्राम पंचायत साढ़ौली के पंच श्रीमती…

Read More

देश-विदेश के प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन, 21 विभूतियों का होगा सम्मान रायपुर, 12 अक्टूबर 2025 राजधानी रायपुर में श्री दावड़ा विश्वविद्यालय, नया रायपुर एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यशाला का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 13 अक्टूबर (सोमवार) को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक कन्वेंशन हॉल, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में संपन्न होगा। इस कार्यशाला में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त योग विशेषज्ञ अपने अनुभवों, शोध कार्यों और योग के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देंगे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट वक्ता के रूप में अरविन्द साहू (इंटरनेशनल…

Read More