

अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ा गया, जिसके बाद रेस्क्यू के बाद शिक्षकों और छात्रों ने राहत की सांस ली. स्कूल में सांप के घुसने से स्कूली बच्चों में दहशत का माहौल है.
Raipur chhattisgarh VISHESH एसईसीएल स्थित आत्मानंद स्कूल की कक्षा 9वीं में सुबह-सुबह क्लास के दौरान अचानक जोर की फुंकार से बच्चे सहम गए. नीचे झांक कर देखा तो, विशालकाय अजगर बैठा मिला. इस मंजर को देखते ही बच्चों में हड़कंप मच गया. अजगर मिलने की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तत्काल वन विभाग से संपर्क कर स्नैक कैचर को बुलाया.

सर्प विशेषज्ञ उमेश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सतर्कता के साथ अजगर को काबू में लिया गया. अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ा गया, जिसके बाद रेस्क्यू के बाद शिक्षकों और छात्रों ने राहत की सांस ली. स्कूल में सांप के घुसने से स्कूली बच्चों में दहशत का माहौल है.
घर के तबेले में मिला जहरीला सांप
इससे पहले बीती रात (शुक्रवार) कोरबा के बालको नगर, जामबहार क्षेत्र में भी एक घर में कोबरा सांप निकला. सुनील उरांव के घर के तबेले में करीब 5 फीट लंबा जहरीला नाग (कोबरा) दिखाई दिया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय सर्प मित्र सोमैया पांडेय और उमेश यादव की टीम को सूचना दी. टीम ने मौके पर पहुंचकर नाग को सुरक्षित तरीके से पकड़ा. सांप को पकडऩे की प्रक्रिया के दौरान वह काफी आक्रामक हो गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. कुछ समय के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण यह दृश्य देखने के लिए मौके पर जमा हो गए. वन विभाग ने दोनों सांपों को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा है.








