Author: Manpreet Singh

जशपुर 26 अक्टूबर 25/छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की हरी-भरी पहाड़ियों और घने साल के जंगलों के बीच स्थित रानीदाह जलप्रपात जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत प्रतीक है। यह झरना जशपुर नगर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ख़ूबसूरत सड़कों से होकर जब कोई इस स्थल तक पहुँचता है, तो सामने फैली हरियाली, चट्टानों से गिरता दूधिया जल और पक्षियों की आवाज़ें मिलकर एक अविस्मरणीय दृश्य प्रस्तुत करती हैं। बरसात के मौसम में रानीदाह अपने पूरे वैभव पर होती है,…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH आज रायपुर के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन द्वारा आयोजित दिवाली मिलन समारोह में मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ सहभागिता कर उपस्थित जनों के साथ इस पावन पर्व की खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर मंत्री श्री टंक राम वर्मा, मंत्री श्री केदार कश्यप , मंत्री गुरु खुशवंत साहेब , पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Read More

बस्तर की जनता के मनोअनुकूल निर्णय लेने वाले सभी का है स्वागत- उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

Read More

अम्बिकापुर, 26 अक्टूबर 2025 खेल प्रतिभाओं की भूमि सरगुजा एक बार फिर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 की मेज़बानी के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होने वाली 25वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य के पाँचों संभाग कृ दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर कृ की टीमें हिस्सा लेंगी। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विलास भोस्कर की अध्यक्षता में प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी, लोक निर्माण विभाग,…

Read More

बेमेतरा, 26 अक्टूबर 2025 खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारी को लेकर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया, व्यवस्थाओं और आवश्यक प्रशिक्षण की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी सहकारी समितियों में व्यवस्थाएँ समयपूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में साफ-सफाई, पानी,…

Read More

बेमेतरा, 26 अक्टूबर 2025 कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा कि अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत भारत सरकार एवं पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा पात्र परिवारों को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदाय किए जाने के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला उज्ज्वला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्रीमती पी.पी. मानकर्ट (अध्यक्ष, जिला उज्ज्वला समिति) ने की। बैठक में श्री अशोक सक्सेना, असिस्टेंट मैनेजर एलपीजी एचपीसीएल श्री नवीन देबनाथ, मैनेजर एलपीजी सेल्स आईओंसीएल तथा श्री अंकुर सिंह ठाकुर, स्वच्छ ऊर्जा अधिकारी, सहित गैस एजेंसियों के संचालक उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना…

Read More

7 नवम्बर को नागाबुड़ा से गरियाबंद तक निकलेगी एकता पदयात्रा सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि व आत्मनिर्भर भारत शपथ का आयोजन सांसद रूपकुमारी चौधरी और जनप्रतिनिधि होंगे पदयात्रा में शामिल, कलेक्टर ने सहभागिता का किया आग्रह गरियाबंद, 26 अक्टूबर 2025 लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती 31 अक्टूबर के अवसर पर आयोजित होने वाले विविध गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन एवं सफलतापूर्वक आयोजन के लिए कलेक्टर श्री बी एस उइके एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चन्द्राकर ने नागाबुड़ा, कोकड़ी सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि 7 नवम्बर को पदयात्रा सुबह…

Read More

रजत जयंती पर तिलहन कृषक मेला सह सम्मेलन का आयोजन रायपुर, 26 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सारंगढ़ कृषि उपज मंडी प्रांगण में ‘‘तिलहन कृषक मेला सह सम्मेलन’’ का आयोजन किया गया। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल के अंतर्गत कृषि कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर अग्रसर हैं।…

Read More

रायपुर, 26 अक्टूबर 2025 रानीदाह जलप्रपात का सबसे आकर्षक रूप मानसून के दौरान देखने को मिलता है, जब पानी का बहाव चरम पर होता है और चारों ओर हरियाली व वादियां निखर उठती हैं। एडवेंचर, फोटोग्राफी, और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान अद्भुत अनुभव देता है। यहाँ की स्वच्छ बूंदें, हरियाली भरी घाटियाँ और झरने की गूंज हर आगंतुक को मंत्रमुग्ध कर देती है। रानीदाह जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 15 से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह झरना घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों के मध्य स्थित है और प्राकृतिक…

Read More

रायपुर, 26 अक्टूबर 2025 बलौदाबाजार वनमण्डल के अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत वन्यप्राणी गौर (बायसन) की करेंट लगाकर शिकार करने की घटना में लापरवाही बरतने क़े कारण वनमंडलाधिकारी द्वारा वनरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी क़े अनुसार अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत बिलाड़ी परिसर के संरक्षित वन कक्ष क्रमांक 324 में 25 अक्टूबर को वन्यप्राणी गौर (बायसन) की करेंट लगाकर शिकार करने की घटना के संबंध में वन विभाग द्वारा संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। अवैध गतिविधि को रोकने हेतु अपेक्षित सतर्कता एवं निगरानी में लापरवाही बरतने के कारण वनरक्षक प्रेमचंद धृतलहरे को छत्तीसगढ़ सिविल…

Read More