Author: Manpreet Singh

रायपुर, 05 नवम्बर 2025 उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका उपस्थित थे।

Read More

उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने देखा एयर शो अनुशासन, परस्पर विश्वास, सटीकता और देशप्रेम के जज्बे के साथ वायु सेना के विमानों ने दिखाई कलाबाजी वायु सेना का एयर शो छत्तीसगढ़वासियों के लिए कमाल का अनुभव, लोग देखकर एक घंटे तक होते रहे मंत्रमुग्ध रायपुर, 5 नवम्बर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आज नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित एरोबेटिक “सूर्यकिरण” की टीम ने रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन किया। देश के उप राष्ट्रपति श्री…

Read More

रायपुर, 05 नवम्बर 2025 उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Read More

वनोपज, जल संरक्षण और ईको टूरिज्म से बढ़ी समृद्धि रायपुर, 04 नवम्बर 2025 छत्तीसगढ़ ने अपने 25 साल के सफर में विकास, पर्यावरण संरक्षण और लोगों की आजीविका के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इस सफर ने राज्य के ग्रामीण और वन क्षेत्रों के जीवन में खुशहाली और बदलाव लाया है। वनवासियों की आय और आर्थिक सुरक्षा में काफी बढ़ोतरी राज्य की सबसे बड़ी सफलता लघु वनोपज के क्षेत्र में मिली है। वर्ष 2000 में तेंदूपत्ता का मानक बोरा मूल्य जहाँ मात्र 400 रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर 5,500 रुपये हो गया है। पहले जहाँ केवल 7…

Read More

69 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर होंगे 647.28 करोड़ नियद नेल्ला नार योजना में शामिल गांवों की 7658 हितग्राही महिलाओं को मिलेगा पहली बार इस योजना का लाभ महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को अब तक 13024.40 करोड़ रूपए की मदद रायपुर, 04 नवम्बर 2025 उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की…

Read More

श्रम विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ा एक और कदम रायपुर, 04 नवम्बर 2025 बिलासपुर में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को चेक और सहायता सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाएँ आमजन को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के अंतिम पायदान तक विकास की रोशनी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत हितग्राही तानिया राठौर को 20 हजार…

Read More

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली 25 साल की यात्रा और भविष्य की “अंजोर विजन @2047” ने लोगों का खींचा ध्यान रायपुर, 04 नवम्बर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में जनसंपर्क विभाग की डिजिटल प्रदर्शनी युवाओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी है। यह प्रदर्शनी राज्य की निर्माण यात्रा, संघर्ष, उपलब्धियों और विकास की कहानी को नए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से ब्या कर रही है। राज्योत्सव के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने बहुत कम समय…

Read More

जांजगीर-चांपा में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव पर गूंजा ‘छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया’ का जयघोष 2047 तक होगा पूर्ण विकसित भारत, छत्तीसगढ़ निभा रहा अग्रणी भूमिका रायपुर, 04 नवम्बर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में 2 से 4 नवम्बर तक चले इस आयोजन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री श्री वर्मा ने अतिथियों के साथ…

Read More

बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी ने बिखेरा सुरों का जादू, उनकी आशिकी में डूबे संगीत प्रेमी छत्तीसगढ़ी लोकधुनों और आधुनिक गीत-संगीत का हुआ अद्भुत संगम छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 रायपुर, 04 नवंबर 2025 छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में बॉलीवुड-छालीवुड से जुड़े गीत-संगीत की महफ़िल आज चौथे दिन भी सजी। सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के गायक अंकित तिवारी ने रामभजन गीतों से शुभारंभ कर फिल्मी गानों को अपने अंदाज में ऐसी साज छेड़ी कि उन्हें सुनने आए दर्शको-श्रोताओं ने वाहवाही करते हुए उनके लिए तालियां बजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने जैसे ही मंच से सुन रहा है न…गलियां तेरी-गलियां.., ये दिल…

Read More

रायपुर, 04 नवम्बर 2025 उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज कवर्धा पहुंचेंगे। जहां राज्योत्सव में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्टार नाइट, पं. विवेक शर्मा और साथियों द्वारा सुरमय प्रस्तुति दी जाएगी साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। क्रमांक-5382/गोपाल/निखलेश

Read More