Author: Manpreet Singh

जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं पर लोगों का बढ़ा भरोसा रायपुर, 6 नवम्बर 2025 जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में अक्टूबर माह के दौरान संस्थागत प्रसव का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पूरे महीने में कुल 456 प्रसव दर्ज किए गए जिनमें से 155 प्रसव सी-सेक्शन (शल्य प्रसव) के माध्यम से कराए गए। बढ़ती प्रसव संख्या इस बात की ओर इंगित करता है कि जिला अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि जिले में लगभग 1400 गर्भवती महिलाओं की एएनसी (प्रसव पूर्व जांच)…

Read More

हर महीने 1500 रुपए की बचत से बेहतर हुआ घरेलू बजट रायपुर, 06 नवंबर 2025 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने मानपुर विकासखंड के इरागांव निवासी अमर सिंह सोनी के जीवन में नई रोशनी भर दी है। एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले श्री सोनी पहले हर महीने 700 से 2000 रुपए तक का बिजली बिल भरते थे। लगातार बढ़ते बिलों से परिवार का बजट बिगड़ जाता था। लेकिन अब, सौर ऊर्जा ने उनके घर का खर्च घटाकर बचत को बढ़ा दिया है। जुलाई 2025 में जब श्री सोनी ने विद्युत विभाग द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली…

Read More

रायपुर, 06 नवम्बर 2025 बस्तर जिले की महिलाएँ आज लखपति दीदी योजना से स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल गढ़ रही हैं। स्व सहायता समूह की सदस्य कलाबत्ती पोयाम, मंगतीन, कमली कश्यप, प्रमिला ठाकुर और शोभा बघेल ने अपने परिश्रम और संकल्प के बल पर “लखपति दीदी योजना” के अंतर्गत सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। कलाबत्ती और मंगतीन ने पशुपालन से अर्जित की अतिरिक्त आय तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत भडिसगाँव की उजाला स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती कलाबत्ती पोयाम और मंगतीन, जो पहले सीमित आय से परिवार का भरण – पोषण करती थीं, आज कृषि कार्य और पशुपालन से सालाना लाखों की आमदनी अर्जित कर…

Read More

महज दों दिनों में 8 हजार से अधिक लोगों ने किया अवलोकन रायपुर, 06 नवम्बर 2025 नवा रायपुर के आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में अंग्रेजी हुकुमत काल के दौरान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बने शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय लोगों के लिए प्रेरणा और आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ ही बड़ी संख्या में आमजन संग्रहालय को देखने पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव रजत जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक नवम्बर को इस भव्य संग्रहालय को लोगों के लिए…

Read More

प्रति एकड़ फसल से होगी पचास हजार की आमदनी रायपुर, 06 नवंबर 2025 छत्तीसगढ़ के किसान जूट के धागों से अपनी तरक्की की नई राह गढ़ेंगे। राज्य में जूट की खेती की संभावनाए तलाशने तथा इस फसल के क्षेत्र विस्तार के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संचालित अखिल भारतीय जूट अनुसंधान परियोजना के तहत महती प्रयास किये जा रह है। जूट की फसल को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आईआईटी भिलाई के तकनिकी सहयोग तथा आई.बी.आई.टी.एफ. के वित्त पोषण से यह परियाजना संचालित की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र धमतरी के सहयोग…

Read More

राष्ट्रवाद और एकता का दिया संदेश खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल एवं पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर हुए शामिल देशभक्ति के जयकारों के साथ निकला पैदल मार्च बेलसोंडा से लोहिया चौक तक उत्साह से 8 किलोमीटर पद यात्रा में शामिल हुए बच्चे, बूढ़े, जवान रायपुर, 06 नवम्बर 2025 देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन महासमुंद जिले के बेलसोंडा से लोहिया चौक मार्च पास्ट निकाला गया। इस अवसर पर यूनिटी मार्च का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य मंत्री…

Read More

वनमंडल की पहल से पलाश पेड़ बने आजीविका का स्तंभ, 37 गाँवों के 400 किसान जुड़े रायपुर, 06 नवम्बर 2025 छत्तीसगढ़ में पलाश पेड़ों की भरमार है। पलाश पेड़ जिसे छत्तीसगढ़ी में परसा कहा जाता है, वो खेतों के मेड़ों में अक्सर पाए जाते हैं। इसके बावजूद इसका कोई व्यावसायिक उपयोग नहीं हो पा रहा था। परंतु अब मनेंद्रगढ़ वनमंडल ने इस दिशा में एक अनूठी पहल की है। पलाश के पेड़ लाख पालन के लिए अत्यंत उपयुक्त होते हैं क्योंकि इनमें रंगीनी लाख का पालन किया जा सकता है। अगर इन पलाश के पेड़ों का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग…

Read More

अब किसानों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात रायपुर, 06 नवम्बर 2025 मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत कोण्डागांव जिले में विद्युत प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ी सफलता दर्ज की गई है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक कोण्डागांव सुश्री लता उसेंडी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत कोण्डागांव जिले में विद्युत प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। विगत दिनों कोण्डागांव जिले के 33/11 केवी विश्रामपुरी उपकेंद्र के 3.15 एमव्हीए पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि 5एमव्हीए में…

Read More

रायपुर, 06 नवम्बर 2025 प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन शुक्रवार 7 नवम्बर को कोरबा में 4 करोड़ 91 लाख 49 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे न्यू अमरैय्या पारा (टॉवर के नीचे) कोरबा जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14, न्यू रेलवे कॉलोनी शिव मंदिर के पास धनंजय घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 10 लाख रूपए, टीकम राठौर के घर से सुरजीत सिंग खत्री घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 12 लाख रूपए, अमरैय्या पारा अंतर्गत पॉवर टॉवर के पास सीसी रोड…

Read More

उप राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के हाथों वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने ग्रहण किया पुरस्कार वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी बधाई रायपुर, 06 नवम्बर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 1 से 5 नवम्बर तक नवा रायपुर अटल नगर, तूता स्थित पंडित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक परिसर मेला स्थल में राज्योत्सव का आयोजन किया गया। राज्योत्सव में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा “25 वर्षों की विकास यात्रा” थीम पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे जनता द्वारा काफी सराहना मिली। इस पांच दिवसीय राज्योत्सव के दौरान…

Read More