Author: admin

समिति 30 दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन शासन को करेगी प्रस्तुत रायपुर, 21 जुलाई 2024- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा पंचायत सचिव दिवस के अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पंचायत सचिव संघ के शासकीयकरण की मांग पर घोषणा किया था कि इसके कियान्वयन के लिए समिति का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पंचायत सचिवों की शासकीयकरण की मांग एवं इसके कियान्वयन के विचार हेतु समिति का गठन किया गया है। सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री राजेश सिंह राणा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।…

Read More

सूरजपुर 20 जुलाई 2024 कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में जिले में सभी के लिए पीएम आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम में आज जनपद पंचायत सुरजपुर में प्रधान मंत्री आवास योजना को लेकर बैठक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा लिया गया। इस बैठक में सभी ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे। इस दौरान सभी ग्राम में लंबित आवास को जल्दी पूर्ण करने हेतु कार्य योजना पर चर्चा की गई एवं उचित दिशा निर्देश तय किए गए। इस दौरान कहा गया कि ग्राम पंचायत…

Read More

मोहला 20 जुलाई 2024 भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में लिखित परीक्षा आयोजित किया गया था। उक्त लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण 4 दिसंबर से 12 दिसंबर तक रायगढ़ में आयोजित किया जायेगा। ऐसे अभ्यर्थी निशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण के लिए जिला रोजगार कार्यालय राजनांदगांव से संपर्क कर पंजीयन कर सकते हैं। कार्यालय का दूरभाष नंबर 07744 299523 है। कार्यालय का ईमेल आईडी [email protected] के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

Read More

जिले के समस्त ग्राम पंचायत में कृषि विभाग व बीमा कंपनी कर रही शिविर मोहला 20 जुलाई 2024 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ वर्ष 2024 के बेहतर क्रियान्वयन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार तथा किसानों के फसल बीमा के लिए कृषि विभाग द्वारा जुलाई में सहकारी समिति स्तर पर शिविर एवं बीमा कंपनी बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा ग्राम स्तर पर फसल बीमा पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा अऋणी कृषकों को मौसम एवं वर्षा को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री फसल…

Read More

कवर्धा, 20 जुलाई 2024 कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर कबीरधाम जिले में उल्टी दस्त से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के ग्रामों में उल्टी दस्त से बचाव के लिए दीवाल लेखन कार्य काराया गया है। कबीरधाम जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित गांवों में संचालित सभी जल स्त्रोतों को क्लोरिनेशन करने का अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामों में अभियान चलाकर सभी घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य भी कर रही है। लक्षण पाए जाने पर इसके त्वरित उपचार भी…

Read More

कलेक्टर के निर्देश पर जारी रहेगा धरपकड़ अभियान बिलासपुर, 20 अप्रैल 2024 कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा कल और आज दो दिनों में दर्जनों ग्रामों में दबिश देकर 3 हाईवा और 8 ट्रैक्टर पकड़ा गया। ये वाहन रेत और खनिजों का अवैध तरीके से परिवहन कर रहे थे। वाहन चालकों और मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की प्रावधानों के उल्लंघन में कार्रवाई की गई है। खनिकर्म विभाग के उप संचालक दिनेश मिश्रा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा लोधीपारा,कोनी,सेंदरी,कछार लोफन्दी,मंगला,धुरीपारा,लोखंडी,निरतू, घुटकू , मोपका, उसलापुर, सिरगिट्टी, लावर क्षेत्र में सघन जांच अभियान…

Read More

बिलासपुर, 20 जुलाई 2024 मलेरिया प्रभावित ग्रामों में कल से दो मोबाइल मेडिकल वाहन तैनात किए जा रहे हैं। दोनों मोबाइल वाहन के लिए दो दिन 21-22 जुलाई के लिए दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। एक वाहन एक दिन में दो ग्रामों में शिविर लगाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम पीयुली मजूमदार ने बताया कि 21 जुलाई को एक वाहन पहली पाली में मझगवां व दूसरी पाली में केंदादार और दूसरा वाहन पहली पाली में केंदामुड़ा व दूसरी पाली में बेलगहना में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएंगे। दूसरे दिन 22 जुलाई को पहला वाहन बिटकुली और दूसरी पाली में करवा तथा…

Read More

बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी भर्ती- श्री जायसवाल रायपुर, 20 जुलाई 2024 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जशपुर जिले के प्रवास के दौरान राजा देवशरण जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा और जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा जांच उपकरणों एवं दवाओं की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव कराने के साथ ही अस्पताल की रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने सीटी स्कैन, पोषण पुनर्वास केंद्र, पंजीयन कक्ष, ओपीडी कक्ष, कैंसर वार्ड,…

Read More

रायपुर, 20 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य मामलों को लेकर लगातार सतकर्ता बरती जा रही है तथा कार्रवाई भी की जा रही है। इसी तारतम्य में बिलासपुर कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर दो झोलाझाप डाक्टरों की क्लिनिक सील कर दी गई है। एसडीएम कोटा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों क्लिनिकों का आकस्मिक निरीक्षण किया और उसे सील करने की कार्रवाई की। गौरतलब है कि कलेक्टर ने अवैध क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टेंगनमाड़ा में दीपक गुप्ता का क्लिनिक हैं। यह क्लिनिक धर्मप्रताप पिता विशाल सिंह…

Read More

रायपुर, 20 जुलाई 2024 नारायणपुर जिले के ग्राम भुरवाल के रहने वाले किसान कावेराम खेती से लाखों रूपए का मुनाफा कर रहे है, कावेराम ने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी उन्नतशील किसान की श्रेणी में खडे़ हो सकेगा, लेकिन जब उसे राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से जुडे़ विभागीय योजनाओं के विस्तार से जानकारी मिला। तब उसने उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य करना शुरू कर दिया, धीरे-धीरे उनकी मेहनत और विभागीय योजनाओं से मिले लाभ का नतीजा सामने आने लगा और वे आज लाखों रूपए कमा रहा है। इससे उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आना शुरू हो गया। कावेराम…

Read More