- कोल इंडिया का पहला खान बचाव दिवस एसईसीएल में आयोजित, महान खान बचाव नायक जसवंत सिंह गिल को दी गई श्रद्धांजलि
- रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय में आम का उच्च सघन बागवानी कार्यक्रम प्रारंभ
- रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले रहा जनजातीय समाज, जनजातीय गौरव दिवस पर जीपीएम के दानीकुंडी में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति
- रायपुर : धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के.
- रायपुर : जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
- नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
- रायपुर : मुंगेली जिले के उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से जारी है खरीदी
- बीजापुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Author: admin
रायपुर, 20 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है। इस दिन गुरुओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। गुरु जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को…
जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में गुरू पूर्णिमा महोत्सव में होंगे शामिल रायगढ़ जिले के बनोरा और कोसमनारा जाएंगे रायपुर, 20 जुलाई 2024 Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 21 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बालोद जिले के जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव, रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा में श्री गुरू दर्शनम् तथा कोसमनारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर से सुबह 10.35 बजे प्रस्थान कर 11.05 बजे बालोद जिले के बड़े जुंगेरा गांव पहुंचेंगे और जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में…
Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर: 20 जुलाई 2024, उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत कलिंगा विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने, ग्रीन आर्मी और लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स के सहयोग से शनिवार सुबह नया रायपुर स्थित कलिंगा विश्वविद्यालय के खेल परिसर मैदान पर वृक्षारोपण किया।वृक्षारोपण अभियान के दौरान गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बड़ी संख्या में पौधे लगाये गये, इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य गणमान्यों में लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स के अध्यक्ष श्री अवनीत सिंह, लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स के सचिव श्री हरदीप सिंह, ग्रीन आर्मी पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक…
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने श्री साहू के परिवारजनों से की भेंट-मुलाकात रायपुर, 20 जुलाई 2024 प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज सुबह कबीरधाम जिले के ग्राम चरडोंगरी पहुंचकर श्री जलेश्वर साहू के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा इस अवसर पर मृतक श्री जालेश्वर साहू के पूरे परिवारजनों से भेंट मुलाकात की और घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। इस अवसर पर श्री मनीराम साहू, श्री खिलेश्वर साहू, सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH अंबानी जी ने अपने सागर में से एक गागर पानी निकाला है, सागर भी उन्हीं का, और गागर भी उन्हीं का, लेकिन सारी की सारी समस्या हमें है.. सच में बड़े ही अजीब लोग हैं हम.. आजकल की शादियाँ रीति-रिवाजों पर नहीं, बल्कि दिखावे पर आधारित होती हैं। अच्छे से अच्छा खाना, साज-सज्जा, मेहमानों के लिए बेहतर से बेहतर सुख-सुविधाएँ, ठहरने की उत्तम व्यवस्था, अच्छे-से अच्छा स्वागत-सत्कार आदि, ये ऐसे बिंदु हैं, जिन पर जितनी बात की जाए, कम ही होगी। लेकिन, लोगों की दूसरों पर ऊँगली उठाने की आदत, मेरी समझ के बाहर…
Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 20 जुलाई 2024/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे देश में सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी स्कूलों में एक सप्ताह तक ‘शिक्षा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इस तारतम्य में 22 जुलाई से शिक्षा सप्ताह मनाने छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी परिपत्र द्वारा जिले के समस्त शालाओं में दिवसवार गतिविधियां कराने के निर्देश दिए है, जिसमें पहला दिवस 22…
बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी भर्ती- श्री जायसवाल रायपुर, 20 जुलाई 2024/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जशपुर जिले के प्रवास के दौरान राजा देवशरण जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा और जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा जांच उपकरणों एवं दवाओं की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव कराने के साथ ही अस्पताल की रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने सीटी स्कैन, पोषण पुनर्वास केंद्र, पंजीयन कक्ष, ओपीडी कक्ष, कैंसर वार्ड, आईसीयू…
Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 20 जुलाई 2024/बारिश के मौसम में विभिन्न कीटाणुओं और विषाणुओं के संपर्क में आने से अनेक तरह की बीमारियों का खतरा होता है, जिनकी ओर ध्यान न देने पर गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसून के आगमन के साथ ही राज्य में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरुक करने स्वास्थ्य और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतत् प्रयासरत है।स्वास्थ्य विभाग ने इन बीमारियों की रोकथाम के लिए जनता से सतर्कता की अपील की है। इन मानसूनी बीमारियों से बचाव के आवश्यक उपायों व तरीकों का गंभीरता से पालन करें। मानसून…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

