Author: admin

💐रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के हर सवाल का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब 💐प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, 19 अगस्त 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आजकल सवाल पूछना अपराध हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सही लोगों से सवाल पूछते रहें और सवालों के जवाब मिलते रहें तो देश को और तेजी से तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ये बातें रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित रूबरू कार्यक्रम में कहीं। मुख्यमंत्री ने…

Read More

💐गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 24 लाख रूपए का करेंगे भुगतान 💐राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को हो चुका है 12,920 करोड़ रूपए का भुगतान 💐गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को अब तक दिए जा चुके हैं 330 करोड़ रूपए 💐गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को हो चुकी 78.62 करोड़ रूपए की आमदनी Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, 19 अगस्त 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 20 अगस्त शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर राज्य के किसानों, पशुपालक ग्रामीणों, गौठान समितियों और…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : मेडिकल कॉलेज महासमुंद में इसी सत्र से होगी प्रवेश की प्रक्रियाएनएमसी से पहुंचा परमिशन का लेटर, संसदीय सचिव ने कहा जिले के लिए बड़ी उपलब्धिफोटोमहासमुंद। महासमुंद मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नेशनल मेडिकल कमीशन से 18 अगस्त को सौ सीटों पर प्रवेश के लिए परमिशन का लेटर पहुंचा है। लिहाजा अब देश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सूची में महामसुंद मेडिकल कॉलेज भी शामिल हो गया है इधर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया है।मिली जानकारी…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर/2022/ प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू शनिवार को रायपुर और दुर्ग जिले में पुलिस अफसरों की बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार प्रात:11 बजे से पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अफसरों के साथ रायपुर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात गृहमंत्री सायं 3 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष दुर्ग में पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्ग जिले के कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।शनिवार को आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में रायपुर और दुर्ग पुलिस के प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे।

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : भारत में महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे आम कैंसर है। इस कैंसर को विकसित होने में महीनों से लेकर सालों तक का समय लगता है, इसलिए यदि इसके लक्षणों के बारे में आम लोगों में जागरूकता हो तो इसका जल्द निदान किया जा सकता है।रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉ. सौरभ जैन, कैंसर विशेषज्ञ ने कहा कि, न केवल उच्च वर्ग के लोगों में बल्कि मध्यम और निम्न सामाजिक आर्थिक वर्ग के लोगों में भी स्तन कैंसर की आंकड़ों में वृद्धि हुई है। पहले स्तन कैंसर को महिलाओं को 50 या 60 वर्ष की…

Read More

💐मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा” Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : नया रायपुर- कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। जिसे नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के द्वारा बी प्लस ग्रेड की मान्यता प्रदान की गयी है। यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है, जो वर्ष 2022 के एनआईआरएफ रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट 101-151 विश्वविद्यालयों में सम्मिलित है। यहाँ पर वैश्विक मापदंड के अनुरूप विद्यार्थियों में नवोन्मेष को विकसित करने के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण, बहु-विषयक, अनुसंधानपरक शिक्षा एवं कौशल विकास…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH डॉक्टरों को फ्री गिफ्ट मामले मे सुनवाई करते आज फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने दावा किया कि फार्मा कंपनी ने बुखार की दवा डोलो 650mg के लिए डॉक्टरों को 1000 करोड़ रुपये के मुफ्त उपहार दिए हैं. एसोसिएशन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील संजय पारिख ने यह बात आझ सुप्रीम कोर्ट में कहा. सेंट्रल बोर्ड फॉर डायरेक्ट टैक्स ने भी डोलो 650 mg पर 1000 करोड़ के मुफ्त उपहार देने का आरोप लगाया है. 500 mg तक DOLO का बाजार मूल्य विनियमित है लेकिन 500mg से अधिक की…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : बि‍लकिस बानो के गैंगरेप और उसके परिवार के कई सदस्‍यों की हत्‍या के मामले में उम्र कैद की सजा पाए 11 लोगों की रिहाई का मुद्दा गरमाता जा रहा है. इस मामले को लेकर गोधरा के बीजेपी विधायक का अजीबोगरीब बयान सामने आया है. गोधरा के एमएलए सीके राउलजी ने कहा है कि बिलकिस के रेप के लिए दोषी ठहराए गए और गुजरात सरकार द्वारा कई वर्षों के बाद जेल से रिहा किए गए 11 लोग ब्राह्मण हैं और अच्‍छे संस्‍कार वाले हैं. यही नहीं, राउलजी ने जेल से रिहा हुए इन 11…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : अमेरिका की यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उन्हें विजिटर वीजा मिलने के लिए 2024 तक इंतजार करना होगा. अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट चेक किया तो पाया कि औसत वेटिंग टाइम लगभग डेढ़ साल था, जिसका मतलब है कि अभी आवेदन करने की योजना बनाने वालों को मार्च-अप्रैल 2024 के लिए अप्वाइंटमेंट मिलेगी. वेबसाइट बताती है कि नई दिल्ली के अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में वीजा अप्वाइंटमेंट के लिए विजिटरों के लिए इंतजार का औसत समय 522 दिन और स्टूडेंट वीजा के लिए 471 दिन…

Read More

Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक ऐसा अनूठा फैसला दिया है जिसमें विवाहिता महिलाओं के अधिकारों को और बढ़ावा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला को ना केवल फिर से विवाहिता का दर्जा दिया है बल्कि ये भी कहा है कि हिंदू धर्म में विवाहित महिला के सुहाग और सिंदूर की अहमियत होती है और समाज उनको उसी नज़रिए से देखता है. जस्टिस ललित ने मौखिक रूप से टिप्पणी की कि भारत में यहां की सामाजिक स्थिति को देखते हुए वैवाहिक स्थिति महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है. खास बात ये है कि…

Read More