

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक ऐसा अनूठा फैसला दिया है जिसमें विवाहिता महिलाओं के अधिकारों को और बढ़ावा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला को ना केवल फिर से विवाहिता का दर्जा दिया है बल्कि ये भी कहा है कि हिंदू धर्म में विवाहित महिला के सुहाग और सिंदूर की अहमियत होती है और समाज उनको उसी नज़रिए से देखता है.

जस्टिस ललित ने मौखिक रूप से टिप्पणी की कि भारत में यहां की सामाजिक स्थिति को देखते हुए वैवाहिक स्थिति महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है. खास बात ये है कि पति की ओर से कहा गया था कि वो अब साधु बन गया है और उसने सब कुछ त्याग दिया है. पीठ पत्नी द्वारा दायर एक याचिका पर विचार कर रही थी, जिसमें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा दी गई तलाक की डिक्री को चुनौती दी गई था.
ऐसे में पति से अलग भी रहें महिलाएं इसी सिंदूर के सहारे अपनी पूरी जिंदगी काट सकती हैं. ये कहते हुए जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस एस रवींद्र भट की पीठ ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पति के पक्ष में दिए गए तलाक की डिक्री को रद्द कर दिया.मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के शादी भंग करने के फैसले को रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने महिला की शादी फिर से बहाल कर दी.








