समाचार – 11.07.2025

“पैक्स कंप्यूटेराजेशन तथा कृषि ऋणों की समीक्षा किये।”

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता जी का दिनांक 09.07.2025 को प्रथम आगमन हुआ।
श्री केदार नाथ गुप्ता द्वारा राजनांदगांव बैंक से सबद्ध पैक्स समितियों में केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम “सहकार से समृद्धि” की विभिन्न पहलों की प्रगति से अवगत हुए। पैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण पर ज़ोर देते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही कर्मचारियों को स्वयं का समग्र व्यावसायिक एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व विकास करने तथा दिए गए दायित्वों को समय से पूर्ण करने संबंधी सलाह दिया। बैंक द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे कार्यो की भी समीक्षा की गई ।
बैठक के दौरान अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री केदार नाथ गुप्ता के मोबाइल पर केंद्रीय मंत्री माननीय मनसुख भाई मांडविया जी सीधे कॉल आया , जिसके माध्यम से भी बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को उनका भी मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ ।
कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, संचालक सदस्य श्री शशिकांत द्विवेदी, राधेलाल साहू , अरुण साहू , श्री चंद्र वैसी , श्री लक्ष्मी चंद्राकर तथा बैंक के सीईओ श्री प्रभात मिश्रा एवं सभी चारो जिले – राजनांदगांव, कवर्धा, मानपुर-मोहला तथा खैरागढ़- छुईखदान के शाखा प्रबंधक तथा प्रधान कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी
उपस्थित थे





















