
Raipur chhattisgarh VISHESH माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के अध्यक्ष श्री रोमिल राठी, निलेश मुंधड़ा, सचिव श्री परेश भट्टड़ कोषाध्यक्ष सीए अमित राठी
एवम मीडिया प्रभारी श्री अतुल टावरी ने यह बताया की छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिष्ठित उद्योगपति गोपाल स्पंज एवं जोरा मॉल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विजय जी झंवर को 45वे को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

श्री श्री विजय जी झंवर जी के साथ माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर द्वारा समाज हित पर गहन विचार-विमर्श किया।
विशेष रूप से, व्यापार में आनेवाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की गई।
जिसमें व्यापार के लिए अनुकूल नीतियों की आवश्यकता और निवेश को आकर्षित करने के लिए व्यापारिक रणनीतियों को मजबूती देने की बात की गई।
श्री विजय झंवर जी ने बैठक के दौरान युवा साथियों के विकास में सहयोग देने के लिए अपने प्रयासों को साझा किया और राज्य के व्यापार एवं समाज हित की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम करने की बात की।
उन्होंने इस दिशा में सभी संबंधित पक्षों के साथ तालमेल और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता जताई।
इस अवसर पर माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के अध्यक्ष श्री रोमिल राठी, सचिव श्री परेश भट्टड़, कोषाध्यक्ष सीए अमित राठी, पूर्व अध्यक्ष श्री निलेश मूंधड़ा, उपाध्यक्ष श्री वरुण नथानी एवं श्री राज बागड़ी, सह सचिव श्री निखिल डागा, बिज़नेस डेवलपमेंट डायरेक्टर श्री अशोक मूंदड़ा, एवं कार्यकारणी सदस्य श्री निकुंज लखोटिया उपस्थित थे ।
धन्यवाद
विनीत :-
अध्यक्ष – रोमिल राठी
सचिव – परेश भट्टड़
कोषाध्यक्ष – सीए अमित राठी
मीडिया प्रभारी – अतुल टावरी
माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर





















