












Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, रायपुर द्वारा 27 जून, 2025 को राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (समेती), लाभानडीह, रायपुर में FPOs एवं FFPOs हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप श्री बी.के. बिजरोनिया, निदेशक, समेती उपस्थित रहे एवं FPOs के जागरूकता के विषय पर सत्र ले कर सभी का ज्ञान वर्धन किया गया । साथ ही कार्यक्रम में मुख्य संयोजक श्री किंचित जोशी, क्षेत्रीय निदेशक, NCDC रायपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों को NCDC, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वरूप श्री अभिषेक तिवारी, महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, (अपैक्स बैंक) द्वारा सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार की पहलों पर एक सत्र लिया गया । साथ ही डॉ. कमलेश पांडा, स्व. श्री पुनाराम निषाद मत्स्य महाविद्यालय, कवर्धा द्वारा मत्स्य किसान उत्पादक संगठन के विषय पर जागरूकता हेतु एक सत्र लिया गया ।
कार्यक्रम एक सत्र राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम एवं इसके द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के विषय पर जानकारी साझा करने हेतु एक सत्र श्री अंकित रैकवार, प्रोग्राम अधिकारी द्वारा लिया गया ।
कार्यक्रम का सम्पूर्ण प्रबंधन एवं समन्वय श्री सुभाष कुमार वर्मा, सहायक निदेशक, NCDC रायपुर द्वारा किया गया ।
जागरूकता कार्यशाला में रायपुर, दुर्ग, बालोद, बलौदा बाजार, बेमेतरा, गरियाबंद, राजनांदगांव में स्थित FPOs के CEO/ Accountant/ सदस्यों एवं कवर्धा जिले में स्थित FFPOs के CEO/ Accountant/ सदस्यों के साथ कुल 100 किसानों द्वारा लाभ लिया गया ।
कार्यशाला का समापन उपस्थित मंचासीन सदस्यों एवं किसानों को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया ।






















