














एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन भी रहीं उपस्थित
Raipur chhattisgarh VISHESH बिलासपुर शहर में 14 जून से शुरू हुए दो दिवसीय “जश्न-ए-ज़बां” सांस्कृतिक उत्सव में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।
कार्यक्रम में श्री दुहन द्वारा बिलासपुर अंचल के साहित्यकारों एवं कला साधकों को सम्मानित किया गया।
कथक, ओडिसी, युवा कवि सम्मेलन एवं छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।





















