

Posted On: 05 JUN 2025 4:54PM by PIB Raipur
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर के तत्वावधान में बिलासपुर स्थित एन.ई. इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में “मानव तस्करी रोधी जागरूकता कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. संजीव शुक्ला (पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज), श्री मुनव्वर खुर्शीद (महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल), श्री राजमल खोईवाल (मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर), श्रीमती नौशीना आफरीन अली (वरिष्ठ अधिवक्ता, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय), श्री अमिया कुमार (वरिष्ठ विधि सलाहकार, रेलवे) सहित राज्य महिला आयोग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यशाला में मानव तस्करी की रोकथाम के कानूनी, सामाजिक एवं प्रशासनिक पहलुओं पर व्यापक चर्चा की गई। वक्ताओं ने मानव तस्करी से जुड़े खतरे, पीड़ितों के पुनर्वास, संवेदनशीलता तथा समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। डॉ. संजीव शुक्ला, श्रीमती नौशीना आफरीन अली एवं श्री अमिया कुमार के सारगर्भित व्याख्यान प्रतिभागियों के लिए अत्यंत जानकारीपूर्ण व प्रेरणादायक रहे।

इस जागरूकता कार्यशाला में रेलवे सुरक्षा बल, राष्ट्रीय महिला आयोग, राज्य पुलिस बल, बाल विकास विभाग, रेलवे टीटीई, विभिन्न सामाजिक संगठनों, एनजीओ, लायंस क्लब एवं समाजसेवी वर्ग सहित कुल 326 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
समापन सत्र में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दिनेश सिंह तोमर ने राष्ट्रीय महिला आयोग को इस कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी विभागों एवं प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने इसे मानव तस्करी जैसे गंभीर विषय पर जन-जागरूकता के लिए एक सकारात्मक एवं प्रभावी








