
Raipur chhattisgarh VISHESH रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ‘ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटिग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी’ का वर्चुअल उद्घाटन किया. इस मौक़े पर उन्होंने भारतीय सेना के “ऑपरेशन सिंदूर, ब्रह्मोस और आतंकवाद” पर बात की.
रक्षा मंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ब्रह्मोस मिसाइल के जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है और लिखा है, “ब्रह्मोस अपने आप में एक मैसेज है.” साथ ही उन्होंने कहा, “ब्रह्मोस सिर्फ एक मिसाइल नहीं, ये हमारी सेना की ताकत और सरहद की सुरक्षा के प्रति हमारे संकल्प का प्रतीक है.

राजनाथ सिंह ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ़ एक सैन्य कार्रवाई भर नहीं है, बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और सामरिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है. यह ऑपरेशन आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत की दृढ़ इच्छा शक्ति का और सैन्य शक्ति की क्षमता और संकल्प शक्ति का भी प्रदर्शन है. राजनाथ सिंह ने ये भी कहा, हमने दिखाया है कि भारत आतंकवाद के ख़िलाफ़ जब भी कोई कार्रवाई करेगा तो आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए सरहद पार की ज़मीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी.





















