

Raipur chhattisgarh VISHESH रविवार 20 अप्रैल को प्रातः 10 बजे निर्वाचन समिति द्वारा आयोजित प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली, निर्वाचन अधिकारी बालकृष्ण दानी, रमेश गाँधी, महावीर तालेड़ा, संजय देशमुख, अनिल जैन(कुचेरिया), संजय जोशी, अमित वर्मा, मनोज शर्मा एवं जिला निर्वाचन अधिकारीयों एडवोकेट बाबूलाल अग्रवाल(रायगढ़), गणेश चन्द्र यादव(रायगढ़), रितेश गोलछा(महासमुंद), बाबूलाल अग्रवाल(अंबिकापुर), राजेश सोनी(अंबिकापुर), योगेश खत्री(राजनंदगांव) द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए गए.
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दुसरे सत्र “शपथ ग्रहण समारोह” में मुख्य मंत्री विष्णु देव साय, विधान सभा अध्यक्ष डा रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी की उपस्थिति में मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया सहित प्रदेश के 23 जिलों के 29 जिला उपाध्यक्ष और 28 जिला मंत्रियों कुल 60 में से उपस्थित 57 पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
शपथ ग्रहण समारोह में चौथे क्रम में रायपुर जिला के 8 चैम्बर जिला उपाध्यक्षों लोकेश जैन, टी श्रीनिवास रेड्डी, मनोज कुमार जैन, राजकुमार तारवानी, अशोक अग्रवाल,निलेश मूंदड़ा, कन्हैया लाल गुप्ता, शंकर बजाज और पांचवे क्रम में 8 चैम्बर रायपुर जिला मंत्रियों प्रशांत गुप्ता, कांति पटेल, अमर बरलोटा, रविन्द्र सिंह चावला, दीपक विधानी, भरत पमनानी, राकेश वाधवानी, आकाश धावना ने शपथ ली.
बाद के क्रम में दुर्ग जिला उपाध्यक्ष अशोक राठी, दुर्ग जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, भिलाई जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, दुर्ग जिला मंत्री मनोहर कृष्णानी, सरगुजा जिला मंत्री गोपाल अग्रवाल, रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल, रायगढ़ जिला मंत्री शक्ति अग्रवाल, महासमुंद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महासमुंद जिला मंत्री जितेन्द्र चंद्राकर, बालोद जिला उपाध्यक्ष संजोग टावरी, बालोद जिला मंत्री स्वाधीन जैन, बेमेतरा जिला मंत्री चन्दन सोनी, बलोदा बाज़ार-भाटापारा जिला उपाध्यक्ष श्रीचंद छाबरिया और जिला मंत्री सुभाष भट्टर, बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष नवदीप सिंह अरोरा, जिला मंत्री अनिल वाधवानी, जांजगीर-चाम्पा जिला उपाध्यक्ष विशाल केडिया, जिला मंत्री दीपक पालीवाल, धमतरी जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार रोहरा और जिला मंत्री अलोक पांडे, गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष अशोक राजपूत और जिला मंत्री अरुण कुमार मिश्रा, कांकेर जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार राठी और जिला मंत्री महेश कुमार भोजवानी, कोरबा जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोनी, कोरिया जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता और जिला मंत्री शैलेन्द्र शर्मा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला उपाध्यक्ष पंकज जैन और जिला मंत्री संजीव कुमार ताम्रकार, मुंगेली जिला उपाध्यक्ष प्रेम आर्य और जिला मंत्री प्रवीण वैष्णव, राजनंदगांव जिला उपाध्यक्ष आलोक बिंदल और जिला मंत्री तरुण लहरवानी, सक्ती जिला उपाध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल और जिला मंत्री दिनेश शर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल, सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल और जिला मंत्री रौनक जैन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली.
छत्तीसगढ़ के 33 प्रशासनिक जिलों में से नारायणपुर को छोड़कर 32 जिलों में चेंबर के कुल 27480 सदस्य हैं. 7 जिलों में कुल सदस्यों की संख्या 50 से कम होने से चेंबर संविधान अनुसार “चेंबर चुनाव 2025” में इन जिलों में जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री पद पर चुनाव नहीं हुए. इन 7 जिलों में सदस्य संख्या इस प्रकार है- बलरामपुर 40, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई 35, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी 32, कोंडागांव 22, बस्तर 32, सुकमा 7, बीजापुर 2.
इस प्रकार कुल 25 जिले एवं भिलाई को चेंबर संविधान में “चेंबर जिला” का दर्जा दिए जाने से कुल 26 जिलों में “चेंबर चुनाव 2025” की प्रक्रिया 18 अप्रैल 2025 को संपन्न हुई.
प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष के 3 पदों सहित चेंबर संविधान अनुसार रायपुर जिले में 8 चेंबर जिला उपाध्यक्ष, 8 चेंबर जिला मंत्री एवं अन्य सभी 25 जिलों में एक एक चेंबर जिला उपाध्यक्ष (कुल 33 जिला उपाध्यक्ष) और एक एक जिला मंत्री पद के लिए (कुल 33 जिला मंत्री) इस प्रकार कुल 69 पदों पर चुनाव होना था.
गोरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर और कबीरधाम कुल 3 जिलों में जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री का नामांकन ही निरंक रहा. इसी प्रकार कोरबा जिला और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में जिला मंत्री पद पर भी नामांकन “निरंक” रहा. परिणामस्वरूप कुल 9 पद “निरंक” रहे.









