





सक्रिय सदस्य सम्मेलन में गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
संगठन की मजबूती हेतु आरंग में भाजपा कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय महासंगम

गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आरंग में भाजपा का सशक्तिकरण सम्मेलन
आरंग में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, संगठन की नई ऊर्जा का संचार
दिनांक-10/04/25
स्थान- सतनाम भवन, आरंग
Raipur chhattisgarh VISHESH आरंग/रायपुर- सतनाम भवन, आरंग में विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने हेतु आयोजित किया गया।
इस विशेष अवसर पर आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी की नीति, विचारधारा तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर जनसेवा के कार्य में तत्पर रहने का आह्वान किया।
सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री श्याम नारंग, छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार आयोग के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा,आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सहित महिला मोर्चा, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सक्रिय सदस्य एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने एवं संगठन की मजबूती के लिए एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।





















