कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./03/04/2025-26 दिनांक :- 06.04.2025

Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य एवं देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी से मुलाकात कर उन्हे छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेड़ा) के अध्यक्ष के रुप में पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

श्री पारवानी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ड्रीम प्रोजेक्ट पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में घर-घर पहुंचेगा, जिससे जीरो बिजली बिल का स्वप्न साकार होगा। आपके कुशल नेतृत्व में क्रेड़ा विभाग विकास और विश्वास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा। उन्होनें आगे कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री सवन्नी के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। राज्य सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में यह सेक्टर रोजगार, पर्यावरण और आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा आधार बनेगा। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सौर ऊर्जा और अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
धन्यवाद
सुरिन्द्रर सिंह
प्रदेश महामंत्री
7000147979





















