
खराब हैण्डपंपों की जानकारी उपलब्ध कराने उपरांत तीन दिवस में किया जाएगा हैण्डपंपों की मरम्म्त
Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 28 मार्च 2025/कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार आगामी ग्रीष्म ऋतु में जिले में स्थापित पेयजल स्त्रोतों, स्थापित हैण्डपंपों में से खराब हैण्डपंपों का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु मोबाईल नम्बर व टोल फ्री नम्बर उपलब्ध कराया जा रहा है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर के कार्यपालन अभियंता ने समस्त ग्रावासियों से अनुरोध किया गया है कि अपने ग्राम, बसाहट, मोहल्ले, वार्ड के खराब हैण्डपंप की जानकारी टोल फ्री नम्बर 18002330008 में देना सुनिश्चित करेेंगे। इसी प्रकार जशपुर एवं मनोरा विकासखण्ड में खराब हैण्डपंप की जानकारी सहायक अभियंता यू.एस.पवार मोबाईल नम्बर 6264978279, कुनकुरी, दुलदुला, फरसाबहार में खराब हैण्डपंप की जानकारी सहायक अभियंता व्ही.के.मिश्रा मोबाईल नम्बर 9425574634, बगीचा एवं कांसाबेल में खराब हैण्डपंप की जानकारी सहायक अभियंता अभिषेक गुप्ता मोबाईल नम्बर 9752135800 तथा पत्थलगांव विकासखण्ड में खराब हैण्डपंप की जानकारी सहायक अभियंता बंसत एक्का मोबाईल नम्बर 8770748912 में देना सुनिश्चित करेेंगे।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता, उप अभियंता और हैण्ड पंप मेकेनिक को जानकारी उपलब्ध कराने उपरांत तीन दिवस में खराब हैण्ड पंपों का मरम्म्त कार्य नहीं होने की स्थिति में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर के मोबाईल नम्बर 9406042220 पर अवगत कराया जा सकता है।






















