

रायपुर, 17 मार्च 2025


Raipur chhattisgarh VISHESH राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कोरबा जिले के प्रवास के दौरान ग्राम कुरूडीह पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से उनकी समस्याओं और योजनाओं के लाभ पर चर्चा की।

ग्रामवासियों ने बताया कि उन्हें किसान समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। साथ ही, ग्रामीणों ने गांव में सड़क निर्माण की आवश्यकता को भी राज्यपाल के समक्ष रखा।
इस दौरान स्थानीय लोक कलाकारों ने करमा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी, जिसे राज्यपाल ने सराहा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। श्री डेका ने ग्रामीणों और लोक कलाकारों के साथ स्मृति स्वरूप ग्रुप फोटो खिंचवाया। उनके इस आत्मीय व्यवहार से ग्रामीण अभिभूत हुए।








