



Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुर नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च 2025, रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार है जब नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
ज्ञात हो कि जशपुर नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं, जिनमें से 18 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विजय प्राप्त की है। एक-एक वार्ड में निर्दलीय और कांग्रेस के पार्षद निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद पर भाजपा के अरविंद भगत निर्वाचित हुए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 16 मार्च 2025 को जशपुर में निम्नलिखित कार्यक्रम निर्धारित है: एनसीसी फ्लाइंग कैडेट प्रशिक्षण का अवलोकन: सुबह 11:30 से 11:40 बजे तक मुख्यमंत्री आगडीह हवाई अड्डे पर चल रहे एनसीसी के फ्लाइंग कैडेट प्रशिक्षण का निरीक्षण करेंगे। यह प्रशिक्षण जशपुर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एनसीसी सीनियर डिवीजन के कैडेट्स दो सीटर माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट उड़ाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
नगर पालिका शपथ ग्रहण समारोहः दोपहर 12:00 बजे से 12:55 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण, रणजीता स्टेडियम के पास, जशपुर नगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके बाद जिला अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोहः दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री जिला अधिवक्ता संघ जशपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
आज का अंतिम कार्यक्रम सोनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह है दोपहर 2:55 बजे से 3:50 बजे तक मुख्यमंत्री सोनी समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
उक्त कार्यक्रम के बाद रायपुर प्रस्थान करेंगे वे दोपहर 3:55 बजे मुख्यमंत्री जशपुर रक्षित पुलिस लाइन पहुंचकर रायपुर के लिए हेलिकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री की इस ऐतिहासिक उपस्थिति से जशपुर नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह की गरिमा और बढ़ेगी, साथ ही एनसीसी फ्लाइंग कैडेट प्रशिक्षण एवं अन्य कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रमः









