




–पब्लिक एवं मीडिया रिलेशन सेल
Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के उन्नत भारत अभियान (यूबीए) क्लब द्वारा ओरिएंटेशन प्रोग्राम और महिला दिवस आयोजित किया गया | यूबीए भारत सरकार की प्रमुख पहल है और इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को इसके विजन और उद्देश्यों से परिचित कराना है, साथ ही साथ उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एनआईटी रायपुर के सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर और पूर्व वाइस चांसलर, सी एस वी टी यू, प्रो. एम.के. वर्मा और विशिष्ट अतिथि एनआईटी रायपुर के आई.टी. विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार रहे । इस कार्यक्रम में यूबीए के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सुधाकर पांडे, आईटी की सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपिका अग्रवाल, संकाय सदस्य और छात्र भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के विशेषज्ञों में छत्तीसगढ़ आर्थिक संघ के अध्यक्ष और पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर में भारतीय ज्ञान केंद्र के निदेशक रवींद्र के. ब्रह्मे, रायपुर के कलिंगा विश्वविद्यालय में आईक्यूएसी की निदेशक डॉ. विजयलक्ष्मी बिरादर, रायपुर सीजी के शासकीय नागार्जुन पीजी कॉलेज ऑफ साइंस में रसायन विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अर्चना असुतकर, एसोसिएट प्रोफेसर, एमिटी विश्वविद्यालय , डॉ. प्रसन्ना शर्मा शामिल थे।
एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। डॉ. सुधाकर पांडे ने यूबीए के विस्तार पर प्रकाश डाला, जिसमें उन्होंने बताया कि एनआईटी रायपुर 225 गांवों के विकास हेतु सक्रियता से कार्य कर रहा है। उन्होंने चर्चा की कि कैसे क्लब ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों की स्थापना की और संचालन को सुविधाजनक बनाया। डॉ. संजय कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा और तकनीक-संचालित सामाजिक सुधारों पर जोर दिया। डॉ. एम.के. वर्मा ने ग्रामीण जुड़ाव में सहायता के लिए व्यावहारिक शिक्षा के उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने व्यक्तव्य में जैविक खेती, पीने योग्य पानी, सौर ऊर्जा का दोहन और शोध-संचालित ग्रामीण विकास को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सक्रिय छात्र भागीदारी के आह्वान के साथ अपना भाषण समाप्त किया।
इस कार्यक्रम के समापन सत्र में श्रीमती ज्योति राव, (डॉ एन.वी. रमना राव की पत्नी, निदेशक, एनआईटी रायपुर), श्रीमती आस्था पांडे , डॉ. मानवेंद्र के. त्रिपाठी, एसोसिएट डीन (आर एंड सी), डॉ मृदु साहू और अन्य संकाय सदस्यों ने भाग लिया। श्रीमती राव ने इस बात पर प्रकाश डाला कि महिलाओं के अधिकारों और समानता की वकालत करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत की गई थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सदियों से पूजनीय माना जाता रहा है। अन्य प्रतिष्ठित फैकल्टी मेंबर्स के भाषणों और हर्षोल्लासपूर्ण समारोहों के साथ कार्यक्रम का समापन सकारात्मक रहा।








