

*केन्द्रों में खरीदी व्यवस्था से किसानों में खुशी का माहौल
मुख्यमंत्री ने पूरा किया वादा

वादा के अनुरूप किसानों से खरीदी हो रही धान-किसान गणेश यादव
Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 27 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 मे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जिले में निरंतर जारी है और अब जिले के उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक लगातार बढ़ने लगी है। जिले में अब तक 23914.80 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।
आज कुनकुरी विकासखण्ड के सेन्द्रीमुण्डा निवासी कृषक श्री गणेश यादव अपना धान बेचने धान उपार्जन केन्द्र नारायणपुर पहुचे। उन्होंने बताया कि नारायणपुर मंडी में व्यवस्था बहुत अच्छा है इससे देख कर मुझे खुशी हुई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ शासन ने वादा किया था उसी प्रकार धान खरीदी हो रही है और आज खरीदी केन्द्र में मुझे स्वागत कर मिठाई खिलाकर धान बेचने में सहयोग किया गया। किसान श्री यादव ने केन्द्र में सुन्दर व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया है।
इसी प्रकार गम्हरिया धान मंडी में अपना धान बेचने हर साल आने वाले जुरतेला के किसान ने मंडी पहुचकर अपना धान बेचा। उन्होंने कहा कि वे विगत कई वर्षाे से गम्हरिया जशपुर मंडी में अपना धान बेचने आते हैं और इस वर्ष विष्णुदेव साय के सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए वादा के अनुरूप किसानों से धान खरीदी कर रहे हैं। इससे सभी किसान खुश हैं, किसी भी किसानों को कोई परेशानी नही है। इसके लिए उन्होंने विषणुदेव साय को धन्यवाद दिया है।








