


*वृद्धाश्रम में 60 वर्षीय सुलोचनी और 78 वर्षीय तिफिल एक्का को दिया गया आश्रय
Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 27 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार बेसहारा और असहाय वृद्धजनों को सहारा मिले इस उददेश्य से जिले में समाज कल्याण विभाग के तत्वाधन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित जनक वृद्धाश्रम बांकीटोली में संचालित हैं। जहां वृद्धजनों और बेसहारो को सहारा मिल रहा है। इसी कड़ी में पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम बांसपारा निवासी 60 वर्षीय श्रीमती सुलोचनी मिंज और 78 वर्षीय श्री तिफिल एक्का को जनक वृद्धाश्रम में संरक्षण प्रदान किया गया है।
जनक वृद्धाश्रम बांकीटोली से प्राप्त जानकारी अनुसार बांस पारा निवासी श्रीमती सुलोचनी मिंज एवं श्री तिफिल एक्का झोपड़ी में अकेला रहते थे। जिनका शारीरिक एवं आर्थिक स्थिति कमजोर हैं। इनके पास में रहने वाली सुरस्ती मिंज द्वारा वृद्धाश्रम के कर्मचारी को फोन के माध्यम से सूचना देने पर तत्काल निवास पते में जाकर सुलोचनी एवं तिफिल का जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करने के बाद वृद्धाश्रम में संरक्षण प्रदान किया गया है। इस कार्यं वृद्धाश्रम प्रबंधक कु. वन्दना तिग्गा, सामाजिक कार्यकर्ता जमनी बाई, मालती यादव, गांगी बाई, सुभन यादव आदि कर्मचारी का सहयोग रहा। वृद्धाश्रम समाज सेवा-जन सेवा करने हेतु संचालक वृद्धाश्रम का संपर्क नम्बर 7898817658 एवं 7804036672 है।









