
प्रविष्टि तिथि: 26 NOV 2024 9:01AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संविधान दिवस और संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:
“सभी देशवासियों को भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
#संविधान के 75 वर्ष”





















