निष्कासित नेताओं ने सोनिया गांधी को खुला पत्र लिख कर की ये मांग

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : सोनिया गांधी को लिखे पत्र में राजेंद्र सिंह सोलंकी सिराज मेहदी, पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व विधायक विनोद चौधरी, मधुर नारायण मिश्र व नेक चंद्र पांडे और युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वयं प्रकाश गोस्वामी व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री संजीव सिंह के हस्ताक्षर हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कांग्रेस से निष्कासित 9 वरिष्ठ नेताओं ने खुला पत्र लिखा है। इन नेताओं ने पत्र लिखकर कहा है, कांग्रेस पार्टी को कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए चलाया जाए। यदि जल्दी ही आंतरिक लोकतंत्र को बहाल नहीं किया जाता है, तो पार्टी और ज्यादा रसातल में चली जाएगी।

पत्र पर इन नेताओं के हैं हस्ताक्षर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया गांधी को लिखे पत्र में राजेंद्र सिंह सोलंकी सिराज मेहदी, पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व विधायक विनोद चौधरी, मधुर नारायण मिश्र व नेक चंद्र पांडे और युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वयं प्रकाश गोस्वामी व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री संजीव सिंह के हस्ताक्षर हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें, इन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को लगभग 10 महीने पहले कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए जाने की वजह से पार्टी से बाहर कर दिया गया था। सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा गया है, कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी इतना हताश नहीं रहा, जितना वह आज अपने को महसूस कर रहा है।

पत्र में यह भी लिखा गया है कि कांग्रेस पार्टी मुख्यालयों पर ऐसे लोग बैठा दिए गए हैं, जो पहले कभी कांग्रेस के प्रारंभिक सदस्य भी नहीं रहे। साथ ही लोकसभा और विधानसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को साइडलाइन कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MATS UNIVERSITY

ADMISSION OPEN


This will close in 20 seconds